फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crocodile seen in Ganga, people scared

Prayagraj News: गंगा में देखा गया मगरमच्छ, सहमे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Crocodile seen in Ganga, people scared
झूंसी की ओर बाढ़ में देखा गया मगरमच्छ, तो मछुआरों।में मची खलबली
गंगा और यमुना नदी उफान पर हैं। इन दिनों नदी में जलीय जीव-जंतु भी देखे जा रहे हैं। इससे तटवर्ती इलाके और कछारी गांवों में रहने वाले लोग सहमे हैं। एक ओर तो बाढ़ के डर से लोग घर छोड़ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर नदी में जलीय जंतुओं के देखे जाने से परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन

सोमवार को झूंसी की ओर बाढ़ के पानी में मगरमच्छ देखा गया तो नाविकों में खलबली मच गई। दोपहर करीब तीन बजे झूंसी के नाविक नदी में थे। इसी दौरान उन्हें सामने से मगरमच्छ आता दिखा। उन्होंने बताया कि मगरमच्छ करीब छह फीट लंबा था।
विज्ञापन

नाविकों ने मगरमच्छ को चारों तरफ से घेरकर दबोचने की भी कोशिश लेकिन वह गहरे पानी में चला गया। नाविकों ने बताया कि जब से गंगा और यमुना में पानी बढ़ा है तब से कई छोटे और बड़े मगरमच्छ व घड़ियाल देखे गए हैं। इसके साथ ही साथ जहरीले सांप भी इधर उधर घूम रहे हैं। जिस वजह से लोग सहमे हैं।

झूंसी की ओर बाढ़ में देखा गया मगरमच्छ, तो मछुआरों।में मची खलबली

झूंसी की ओर बाढ़ में देखा गया मगरमच्छ, तो मछुआरों।में मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed