Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crisis in agriculture... farmers struggling to find fertilizers and seeds

Prayagraj News: खेती पर संकट...खाद-बीज के लिए भटक रहे किसान

Fri, 13 Nov 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 13 Nov 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Crisis in agriculture... farmers struggling to find fertilizers and seeds
फूलपुर में पूरेभुलई साधन सहकारी समिति पर लटकता ताला।
खेत तैयार हैं, मौसम बोआई के अनुकूल है और किसान आलू के साथ गेहूं की बोआई में जुटने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन खाद और बीज के संकट ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। फूलपुर की आठों साधन सहकारी समितियों पर डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है। सरकारी समितियों से निराश किसान निजी दुकानों का चक्कर काट रहे हैं, जहां 1350 रुपये निर्धारित मूल्य वाली डीएपी की बोरी 1800 से 2000 रुपये में मिल रही है। वहीं सरकारी बीज गोदाम पर गेहूं की सिर्फ दो किस्में उपलब्ध हैं। इन्हें खरीदने के लिए भी पंजीकरण और विभागीय स्वीकृति की प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरकारी दर और बाजार में मिल रही कीमत के बीच 450 से 650 रुपये प्रति बोरी का अंतर है। खेती की बढ़ती लागत के बीच किसानों पर यह अतिरिक्त बोझ भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन

फूलपुर स्थित सरकारी बीज गोदाम पर डीबीडब्ल्यू-187 और डीबीडब्ल्यू-327 किस्मों के बीज ही उपलब्ध हैं। इनका निर्धारित मूल्य 4738 रुपये प्रति क्विंटल है। 50 प्रतिशत अनुदान के बाद किसानों को 2369 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बीज मिलता है। हालांकि, इसके लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण और विभागीय स्वीकृति जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीज गोदाम प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि किसान को पहले किसी सीएससी केंद्र से पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद बीज गोदाम पर जानकारी देने पर आवेदन जिला कृषि अधिकारी को स्वीकृति के लिए भेजा जाता है। पूरी प्रक्रिया में पांच से छह दिन लग सकते हैं।

उधर, निजी दुकानों पर गेहूं की अलग-अलग किस्मों के बीज 25 से 85 रुपये प्रति किलो तक उपलब्ध हैं। किसान राधेश्याम, शिवमूरत, पंकज कुमार और राजकुमार सिंह का कहना है कि समितियों पर खाद नहीं है और सरकारी बीज लेने के लिए कई दिन की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ रही है।

बोआई का समय निकल रहा, खर्च का बोझ बढ़ रहा
किसानों के सामने इस समय दोहरी मुश्किल है। खेत में आलू और गेहूं की बोआई करनी है लेकिन खाद के लिए समितियों पर चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। निजी दुकानों पर डीएपी की बोरी निर्धारित मूल्य से 450 से 650 रुपये महंगी मिल रही है। निजी बाजार में भी बीज की कीमत किस्म के हिसाब से काफी अधिक है। ऐसे में किसान सोचने को मजबूर हैं कि पहले खाद का इंतजाम करें, बीज खरीदें या बढ़ती लागत के लिए पैसों की व्यवस्था करें।

फूलपुर क्षेत्र की सभी आठों साधन सहकारी समितियों पर फिलहाल डीएपी उपलब्ध नहीं है। जिले में शुक्रवार को डीएपी की रैक आने की सूचना है। खाद उपलब्ध होते ही समितियों के माध्यम से किसानों को डीएपी का वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा।-श्यामधर, एडीओ कोऑपरेटिव, फूलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed