फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Criminals will be identified even before entering Mahakumbh, help of AI-ANPR cameras will be taken.

Prayagraj : महाकुंभ में प्रवेश से पहले ही पहचान लिए जाएंगे अपराधी, एआई-एएनपीआर कैमरे की ली जाएगी मदद

Wed, 17 Jul 2024 12:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Jul 2024 12:59 PM IST
सार

जिले में आने वाले वाहनों और उस पर सवार लोगों पर निगरानी के लिए पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आटो मैटिक नंबर प्लेट रीकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए कमिश्नरेट की तीन जोन के 14 थाना क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन
Criminals will be identified even before entering Mahakumbh, help of AI-ANPR cameras will be taken.
एएनपीआर कैमरा। - फोटो : freepik

विस्तार

महाकुंभ के दौरान दुनिया के किसी भी कोने से वाहन में सवार होकर अपराधी तंबुओं की नगरी में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। उन्हें वाहनों के भीतर से ही पहचान कर पकड़ लिया जाएगा। ऐसा संभव होगा एआई तकनीक पर आधारित आधुनिक कैमरों की मदद से। जी हां, पहली बार पुलिस महाकुंभ में एआई और एएनपीआर कैमरों की मदद से भीड़ और अपराध दोनों पर नियंत्रण करेगी।

विज्ञापन

 

जिले में आने वाले वाहनों और उस पर सवार लोगों पर निगरानी के लिए पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आटो मैटिक नंबर प्लेट रीकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए कमिश्नरेट की तीन जोन के 14 थाना क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है। इन कैमरों के जरिए जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों और उसमें बैठे लोगों पर नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन


इन कैमरों को महाकुंभ से पहले लगाया जाना है। आगामी महाकुंभ में देश-विदेश से इस बार 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। ऐसे में पुलिस महाकुंभ में आने वाली भीड़ की चुनौतियों से निपटने के लिए एआई व एएनपीआर कैमरों की मदद से वाहनों व लोगों की गतिविधियाें पर नजर रखने की तैयारी कर रही है। यह कैमरे जोन वाइज लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी नगर दीपक भूकर ने बताया कि इन कैमरों की मदद से जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों के नंबर प्लेट व वाहनों के प्रकार की पहचान की जा सकेगी। इसके साथ ही जिले की सीमा क्षेत्रों में प्रवेश करने वाले वाहनों की गिनती भी की जाएगी। वाहनों की संख्या अधिक होने पर संगम क्षेत्र में बनाई जाने वाली पार्किंग को समय रहते अलर्ट किया जाएगा। इन कैमरों से वाहनों में बैठे व्यक्तियों की अनुमानित संख्या का विवरण भी आसानी से मिल सकेगा। इसके साथ ही महाकुंभ के दौरान जिले में प्रवेश करने वाले आपराधिक प्रवृत्ति को लोगों के चेहरों की पहचान की जा सकेगी। इन सब के अलावा अपराध की घटनाओं के दृष्टिगत महत्वपूर्ण स्थानों पर डायल- 112 के वाहनों को तैनात किया जाएगा।

 

इन स्थानों पर लगने हैं कैमरे

  1. यमुना नगर जोन                        गंगा नगर जोन                         नगर जोन
  • थाना             क्षेत्र का नाम थाना             क्षेत्र का नाम थाना             क्षेत्र का नाम                        
  • बारा             उमापुर हंडिया            हंडिया             धूमनगंज             चौफटका
  • बारा             हर्रो गन्ने नवाबगंज अंधियारी            पूरामुफ्ती             पूरामुफ्ती
  • औद्योगिक क्षेत्र मुंगारी             नवाबगंज मालाका चौराहा
  • शंकरगढ़ लखनपुर मऊआइमा रामफल इनारी
  • खीरी             चाकघाट सोरांव             भावापुर
  • घूरपुर             गौहनिया फाफामऊ फाफामऊ चौराहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed