{"_id":"5730f3974f1c1b2333919ee0","slug":"wrong-number-three-affair-and-divorce","type":"story","status":"publish","title_hn":"रांग नंबर से अफेयर और फिर तीन तलाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रांग नंबर से अफेयर और फिर तीन तलाक
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 10 May 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल पर रांग नंबर लगने से घूरपुर इलाके की एक महिला शिक्षा मित्र और नैनी के युवक के बीच शुरू हुए अफेयर का नतीजा तीन तलाक तक पहुंच गया। रविवार रात महिला अपने आशिक के साथ कमरे में थी तभी पति ने देखकर हंगामा कर दिया। युवक को पीटकर थाने ले जाया गया मगर महिला ने एफआईआर लिखाने से मना कर साफ कहा कि वह उसके बुलाने पर आया था। इस पर पति ने उसे तलाक बोल दिया।
32 वर्षीय शिक्षा मित्र शबनम (नाम काल्पनिक) का पति झोलाछाप डॉक्टरी करता है। कुछ समय पहले मोबाइल पर रांग नंबर लगने के बाद शबनम और नैनी इलाके के मुकेश यादव (नाम परिवर्तित) के बीच लगातार बात होने लगी। मुकेश उम्र में शबनम से छह साल छोटा है। उनके बीच मिलना-जुलना शुरू हो गया। मुकेश अक्सर शबनम के घर भी जाने लगा। साथ खाना-पीना भी होने लगा। रविवार रात भी मुकेश महिला शिक्षा मित्र के घर में था। वे दोनों कमरे में थे तभी शबनम का पति आ गया। उसने शोर मचाया तो तमाम लोग जुट गए। मुकेश को जमकर पीटने के बाद घूरपुर थाने ले जाया गया। शबनम के पति ने उस पर मुकेश के खिलाफ दुराचार का केस लिखाने का दबाव डाला। मगर शबनम ने सुबह थाने जाकर कह दिया कि मुकेश उसके ही बुलाने पर आया था इसलिए झूठा केस नहीं लिखाएगी। इस पर नाराज पति ने थाने में ही शबनम को तीन तलाक बोल दिया। इस घटनाक्रम से पुलिस के साथ ही परिजन और रिश्तेदार भी हतप्रभ हैं। मुकेश का पुलिस ने दफा 151 में शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।