फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman dead , including two children die in house

घर में दो बच्चों समेत जलकर मरी महिला

Mon, 23 Mar 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Mon, 23 Mar 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Woman dead , including two children die in house
यमुनापार के मेजा इलाके में सोमवार दोपहर कच्चे के घर भीतर एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की जलकर मौत हो गई। पड़ोसियों ने घर से धुआं उठता देखकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर महिला और उसके दोनों बच्चों की जली लाश मिली। बच्चे रस्सी से बंधे थे। दरवाजे में भीतर से ताला लगा था। इससे शक जताया गया कि महिला ने बच्चों समेत जलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मायके वालों का इंतजार है। पति से भी इस बारे में पूछताछ से साफ हो सकेगा कि उसकी पत्नी ने खुदकुशी की तो आखिर क्यों? फिलहाल मामला रहस्यमय बना हुआ है।
विज्ञापन


भसुंधर मझली कला गांव निवासी सूरज कुमार पटेल के मां-बाप का निधन हो चुका है। कोई भाई या बहन भी नहीं है। वह ट्रक  ड्राइवर है। उसका ब्याह करीब तीन साल पहले मध्य प्रदेश में रीवा जिले की सीता देवी के साथ किया गया था। शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए। बेटा रमन दो साल का था जबकि पुत्री किरन अभी चार माह की थी। सोमवार दोपहर करीब एक बजे आसपास के लोगों ने सूरज के घर से धुआं उठता देखा तो दरवाजा खटखटाया। जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने धक्का मारकर तोड़ दिया। अंदर सीता (27) चारपाई पर जली पड़ी थी। उसकी मौत हो चुकी थी। रमन और किरन के भी जले शव मिले। लोग यह देखकर चौंक गए कि बच्चे एक पतली रस्सी से बंधे थे।
विज्ञापन


कुछ देर में मेजा एसओ आदित्य सिंह और चौकी प्रभारी मेजा रोड श्याम बिहारी शुक्ला के साथ एसडीएम विपिन मिश्र भी पहुंच गए। पुलिस ने भी निरीक्षण के बाद इस घटना को संदिग्ध माना। दरवाजे में भीतर से ताला और बच्चों को रस्सी से बांधना आत्महत्या की ओर इशारा करता है। हत्या के पहलू पर जांच भी हो सकती है मगर दरवाजा अंदर से बंद होने से इसकी गुंजाइश कम है। पड़ोस में रहने वाली बुजुर्ग महिला बिट्टन देवी ने बताया कि सूरज सुबह करीब सात बजे ट्रक लेकर चला गया था। हालांकि लोगों के पास उसका मोबाइल नंबर नहीं था। पता चला है कि वह मेजा की भटौती पहाड़ी से ट्रक में गिद्दी लादकर सप्लाई करने जाता है। रात तक न तो वह घर लौटा था और न सीता के मायके वाले ही आ सके। पुलिस ने तीनों शव सीलकर चीरघर भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed