फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman burned to death in laws

ससुराल में महिला को जलाकर मार डाला

Sat, 02 Apr 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 02 Apr 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Woman burned to death in laws
आग - फोटो : amar ujala
यमुनापार के करछना इलाके में बृहस्पतविार रात एक महिला की घर के भीतर जलकर मौत हो गई। घटनास्थल देखने और सास के बयान से तो यह आत्मदाह का मामला लगा है लेकिन मायके वालों ने आरोप लगाया कि उसे दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जलाकर मार डाला गया। मायके वालों को किसी ग्रामीण ने फोन से खबर दी तो वे सुबह वहां पहुंच गए। सास के अलावा घर में कोई भी नहीं था इसलिए मायके वाले और भी सशंकित हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


गधियांव गांव निवासी रामअभिलाष यादव ने बेटी संजू (24) का ब्याह तीन साल पहले निरिया गांव में संदीप यादव उर्फ छोटू के साथ किया था। चार माह पहले संजू ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम सूरज रखा गया है। संदीप मुंबई में काम करता है। उसकी पत्नी संजू यहां गांव में सास, जेठ, जेठानी और ननद के साथ रहती थी। बृहस्पतिवार रात कमरे के भीतर जलकर उसकी मौत हो गई। सुबह किसी ने फोन से सूचना दी तो मायके से भाई और पिता समेत कई लोग पहुंच गए।

विज्ञापन

ससुराल में केवल सास ही चार माह के बच्चे सूरज के साथ थी। बाकी लोग नदारद थे। भाई वीरेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही संजू को ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पति समेत ससुराली उसे पीटते थे। अब उसे जलाकर मार डाला गया है। संजू की लाश घर के भीतर जली पड़ी थी। पुलिस नामजद केस लिख जांच कर रही है कि यह कत्ल है या खुदकुशी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed