फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman and innocent son shot dead, husband missing

महिला व मासूम बेटे की गोली मारकर हत्या, पति लापता

Sun, 29 Apr 2018 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 29 Apr 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
Woman and innocent son shot dead, husband missing
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
कर्नलगंज के एलनगंज मोहल्ले में स्थित सीमैट कॉलोनी में महिला और उसके मासूम बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों का शव घर में ही पड़ा मिला। बाहर से ताला लगा हुआ था। दुर्गंध उठने पर मोहल्ले वालों ने सूचना दी तो मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। महिला का पति अपर आयुक्त स्टेनो है और पिछले चार-पांच दिनों से गायब है। फिलहाल वह पुलिस के शक के घेरे में है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


कर्नलगंज के एलनगंज मोहल्ले में सीमैट (राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान) कॉलोनी है। यहां अपर आयुक्त कार्यालय में स्टेनो के पद पर कार्यरत रणजीत सिंह यादव पुत्र रामहित यादव निवासी दाड़ी पुरैसा, थाना नवाबगंज पत्नी पूनम और आठ महीने के मासूम बेटे के साथ रहता था। प्रथम तल पर स्थित रणजीत के घर में पिछले चार-पांच दिनों से ताला लगा हुआ था। शनिवार को शाम करीब सात बजे कमरे से तेज दुर्गंध उठी तो आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों को शक हुआ। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंची। सीढ़ी लगाकर खिड़की से झांका गया तो पूनम और उसका मासूम बेटा खून से लथपथ दिखे। इसके बाद पुलिसकर्मी ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए। अंदर पूनम और उसका मासूम बेटा मृत पड़े हुए थे। गोली मारकर दोनों की हत्या की गई थी।
विज्ञापन


दोहरे हत्याकांड की खबर से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। जानकारी पर एसएसपी आकाश कुलहरि, एसपी सिटी सिद्धार्थशंकर मीणा भी पहुंच गए। मौके पर डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। मोहल्लेवालों से पूछताछ में पता चला कि रणजीत आखिरी बार चार-पांच दिनों पहले देखा गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन पर कॉल तो नंबर स्विच ऑफ मिला। फिलहाल वह पुलिस के शक के घेरे में है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। सूचना पर मायकेवाले भी पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली मारकर महिला और उसके आठ महीने के बेटे की हत्या की गई है। पति फिलहाल फरार है। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। वह पुलिस के शक के घेरे में है। उसकी तलाश की जा रही है। पति के मिलने के बाद स्थिति साफ होगी।

-आकाश कुलहरि, एसएसपी

घटनास्थल की जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को कमरे से 315 बोर की दो गोलियां मिली हैं। साथ ही खोखे भी बरामद हुए हैं। मोहल्ले वालों से पूछताछ में पता चला है कि रणजीत के पास लाइसेंसी राइफल थी जिसे वह अक्सर लेकर चलता था। फिलहाल मौके से वह राइफल भी गायब मिली है। पुलिस का कहना है कि राइफल का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed