फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   With 2.6 million of hashish smuggler Dharaya

छब्बीस लाख की चरस के साथ तस्कर धराया

Sun, 24 Apr 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 24 Apr 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
With 2.6 million of hashish smuggler Dharaya
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
रेलवे पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान जंक्शन स्टेशन पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर ढाई किलो चरस बरामद की। करीब छब्बीस लाख रुपये की यह चरस बिहार से लाकर यूपी और पंजाब में सप्लाई की जानी थी। तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी मनोज सिंह शनिवार सुबह उपनिरीक्षक कैलाशपति सिंह, सिपाहियों अतुल कुमार सिंह, क्यूआरटी के श्याम कुमार, विपुल राय, निजामुद्दीन, इरशाद अली, अमित कुमार के साथ चेकिंग में निकले थे तभी खबर मिली कि प्लेटफार्म नंबर नौ पर एक व्यक्ति नशीले पदार्थ की खेप के साथ मौजूद है। जीआरपी टीम ने वहां घेराबंदी कर उस व्यक्ति को दबोच लिया। उसके पास बैग में ढाई किलो चरस मिली।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मनोज सिंह के मुताबिक, चरस की बाजार में कीमत दस लाख रुपये किलो है। ऐसे में बरामद चरस छब्बीस लाख रुपये की आंकी गई है। पकड़ा गया व्यक्ति विशाल वर्मा इदावा में इकदिल इलाके के मुबारकपुर का रहने वाला है। उसने बताया कि वह बिहार से चरस खरीदकर यूपी और पंजाब में सप्लाई करता है। उसने बताया कि वह चरस तस्करी के जरिए मोटा पैसा कमाने के चक्कर में अपनी कपड़ों की दुकान बंद कर दी मगर यहां आकर फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed