फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Violence and pulls the little granddaughter of Lohia

छोटे लोहिया की नतिनी से मारपीट और खींचतान

Sun, 28 Dec 2014 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 28 Dec 2014 11:31 PM IST
विज्ञापन
छोटे लोहिया नाम से विख्यात समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता दिवंगत पंडित जनेश्वर मिश्र की नतिनी को उसके पति ने फिर जान से मारने की धमकी दी है। रविवार को रास्ते में टेंपो रोककर पत्नी से बेटी छीनने की कोशिश की। विरोध पर मारपीट की। पुलिस ने आरोपी पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। इसके पहले छोटे लोहिया की नतिनी को ससुरालियों ने बंधक बनाकर कई दिनों तक प्रताड़ित किया था। पुलिस की मदद से विवाहिता को ससुरालियों से मुक्त कराया गया था। मगर आरोपियों के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


टाउन एरिया झूंसी में एडीए कालोनी निवासी चंद्रशेखर तिवारी सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता पद से रिटायर्ड हैं। उनकी पत्नी मीना देवी छोटे लोहिया पंडित जनेश्वर मिश्र की इकलौती बेेटी हैं। उन्होंने बेटी श्वेता का विवाह 23 नवंबर 2010 को झूंसी के चेतनपुरी कालोनी निवासी सुधाकर उपाध्याय के बेटे रत्नाकर के साथ किया था। उसकी तीन साल की बेटी भी है। आरोप है कि विवाह के कुछ रोज बाद से ही उसे ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज में 20 लाख रुपये नगद और सोने के आभूषणों की मांग की जाने लगी।
विज्ञापन


11 नवंबर की रात श्वेता की गला दबाकर हत्या की कोशिश की गई। मायकेवालों नेे पुलिस की मदद से उसे मुक्त कराया। श्वेता की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई। तब से दोनों परिवार के बीच तनातनी है। श्वेता बेटी संग मायके में ही रहती है। रविवार को वह बेटी के साथ टेंपों से इलाज के लिए डॉक्टर के पास जा रही थी। आरोप है कि झूंसी पुलिया के पास पति रत्नाकर ने कुछ साथियों संग टेंपो रोककर श्वेता से बेटी को छीनने की कोशिश की। श्वेता ने विरोध किया तो उसको पीटा गया। धमकी दी गई कि मुकदमा वापस नहीं लिया तो बुरा अंजाम होगा। सरेआम इस घटना से सहमी श्वेता ने पुलिस से शिकायत की तो देर शाम झूंसी थाने में पति रत्नाकर समेत तीन अन्य लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी की धाराओं में केस लिखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed