{"_id":"59fe18674f1c1b72548bae26","slug":"vijay-mishra-s-nephew-will-be-examined-from-second-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय मिश्रा के भतीजे की मौत की दूसरे जिले से होगी जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजय मिश्रा के भतीजे की मौत की दूसरे जिले से होगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय प्रेस कॉन्फ्रेंस में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्रा के भतीजे अमित मिश्रा की मौत की दूसरे जिले की पुलिस से जांच कराने के लिए एसएसपी ने आईजी को रिपोर्ट भेज दी है। यह आदेश मृतक के पिता एवं रिटायर्ड डिप्टी एसपी रामजी मिश्रा के आवेदन पर किए हैं। दो महीने पहले जार्जटाउन पुलिस ने रामजी मिश्रा की ओर से मृतक की पत्नी रूशाली देवी के खिलाफ दर्ज कराई गई हत्या की रिपोर्ट निरस्त कर दी थी। जिस पर अदालत में ट्रायल भी शुरू हो गया है।
अल्लापुर इलाके में 18 अप्रैल की रात पूर्व सीओ रामजी मिश्रा के बेटे अमित मिश्रा की मौत हो गई थी। जिसको लेकर मृतक की पत्नी रुशाली ने खुदकुशी और पिता ने हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में डीजीपी के स्तर से जांच थाना जार्ज टाउन के एसओ से कराने के साथ-साथ मानीटरिंग की जिम्मेदारी सीओ कर्नलगंज को सौंपी गई थी। थाना प्रभारी ने इस घटना में रिटायर्ड सीओ की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट को तथ्यों के विपरीत मानते हुए एफ आर लगा दी थी। जिस पर रिटायर्ड सीओ ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की। शनिवार को एसएसपी के सामने पेश होकर उन्होंने साक्ष्य भी प्रस्तुत किए। उन्हीं के आधार पर इस प्रकरण की तफ्तीश दूसरे जिलों में स्थानांतरित करने के लिए आईजी से सिफारिश की गई है।