फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vandalizing of sons of policemen , salesmen broken hand

पुलिस वालों के बेटों ने की गुंडई, सेल्समैन का हाथ तोड़ा

Sun, 28 Dec 2014 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 28 Dec 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के गऊघाट के पेट्रोल पंप के समीप स्थित भांग की दुकान पर पुलिस वालों के बेटों ने शनिवार शाम जमकर उत्पात मचाया। एक दरोगा और सिपाही के बेटे ने सेल्समैन भाइयों को बुरी तरह पीटा और गल्ले में रखे रुपये भी निकाल लिए। लइया मंडी के रहने वाले सेल्समैन को इतनी बुरी तरह पीटा गया कि उसका दाहिना हाथ टूट गया। कंट्रोल रूम को सूचना देेने के बाद सेल्समैन दोनों भाई मुट्ठीगंज थाने पहुंचे और तहरीर दी लेकिन पुलिस ने खेल कर दिया। एफआईआर लिखने की जगह एनसीआर दर्ज कर मामले को रफादफा कर दिया गया।
विज्ञापन


मारपीट पेट्रोल पंप के बगल स्थित मनोज दुबे की भांग की दुकान पर सेल्समैन विनोद वर्मा और संतोष वर्मा से की गई। मारपीट का आरोप हटिया चौकी प्रभारी तपेश मिश्रा के बेटे वैभव और नैनी के औद्योगिक क्षेत्र थाने में तैनात सिपाही के बेटे अजय चौहान पर लगा है। विनोद का कहना है कि शाम को पांच बजे के आसपास वैभव और अजय अपने आधा दर्जन साथियों के साथ पहुंच गए और रुपये मांगने लगे। इससे पहले भी वे कई बार मारपीट और धमकी देकर वसूली कर चुके हैं। जब उसने रुपये देने से इंकार किया तो वह तमंचा निकालकर दोनों पर टूट पड़ा। जमकर मारपीट की गई। धक्का देकर संतोष को गिरा गया और लात, जूतों से पीटा गया। इससे उसका दाहिना हाथ टूट गया। संतोष को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। एक्सरे में उसके दाहिने हाथ की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस ने सरकारी अस्पताल से मेडिकल कराने को कहा है। सोमवार को पीड़ित भाई एसएसपी दीपक कुमार से मिलेंगे। इस संदर्भ में एसओ मुट्ठीगंज अशोक दुबे से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed