फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   University student killed in a slap , accused arrested

विवि में छात्रा को मारा थप्पड़, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 24 Feb 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Wed, 24 Feb 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मंगलवार को परास्नातक  के छात्र ने छात्रा के साथ छेड़खानी के साथ उसे कई थप्पड़ भी जड़ दिए। उसने छात्रा को धमकी भी दी। दिन में तकरीबन एक बजे हुई घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा कर्मियों और अन्य छात्रों की मदद से आरोपी को दबोच लिया गया। छात्रा की तहरीर पर छेड़खानी, मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदमा लिखकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से भी उसके खिलाफ निष्कासन की तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

एमए प्रथम वर्ष संस्कृत के छात्र अरिमर्दन पाल सिंह ने मनोविज्ञान विभाग के सामने एक छात्रा को रोका। छात्रा भी एमए प्रथम वर्ष की है, लेकिन उसका विषय दूसरा है। छात्रा का आरोप है कि रोकने के बाद आरोपी ने उसे तीन-चार थप्पड़ जड़ दिए। उसने छात्रा को धमकी दी। पास में ही स्थित चीफ प्रॉक्टर कार्यालय पर तैनात सुरक्षा कर्मियों तथा अन्य छात्रों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे चीफ प्रॉक्टर के पास ले गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। आरोपी छात्र ने आरोप स्वीकार कर लिए। छात्रा की लिखित शिकायत के बाद आरोपी छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया गया। चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर एनके शुक्ला ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर आरोपी छात्र के खिलाफ एफआईआर लिखाई गई है। एफआईआर की कॉपी विश्वविद्यालय प्रशासन को भी मिल गई है। चौकी इंचार्ज आजाद सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से भी उसके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उसका निष्कासन निश्चित बताया जा रहा है। इसके लिए बस कुलपति की अनुमति बाकी रह गई है। यह औपचारिकता भी बुधवार को पूरी होने की उम्मीद है। पीआरओ डॉ.केएन उत्तम ने बताया कि आरोपी छात्र के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। छात्र ने आरोप स्वीकार कर लिए हैं। इसलिए जांच की जरूरत नहीं समझी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed