{"_id":"574dd8284f1c1b7a2810a2a0","slug":"unilateral-flirtation-reached-in-prison-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकतरफा इश्क में इंजीनियर पहुंच गया जेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इकतरफा इश्क में इंजीनियर पहुंच गया जेल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 01 Jun 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
जेल
प्रतियोगी छात्रा से इकतरफा इश्क में इंजीनियर जेल पहुंच गया। गोविंदपुर इलाके में सोमवार रात छात्रा का कोचिंग के बाहर खड़े होकर इंतजार और पीछा करने पर शिवकुटी पुलिस ने इंजीनियर गिरफ्तार कर लिया। छात्रा का आरोप है कि वह अक्सर मोबाइल पर मैसेज भेजकर परेशान करता है। शादी से इंकार करने पर जहर खाकर जान देने की धमकी देता है। शिवकुटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया।
पीड़ित छात्रा और आरोपी इंजीनियर संजीव कुमार मौर्य गंगापार के एक इंटर कॉलेज में साथ पढ़े हैं। पढ़ाई के दौरान उनके बीच में दोस्ती थी। बातचीत के दौरान संजीव मन ही मन लड़की से प्रेम करने लगा। इंटर के बाद दोनों की राह अलग-अलग हो गई लेकिन संजीव छात्रा को नहीं भूल पाया। बीटेक और एमटेक की पढ़ाई के बाद उसकी बीएसएनएल में नौकरी लग गई। वह कानपुर में बतौर इंजीनियर नौकरी करने लगा। उधर लड़की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए शहर आ गई।
ह गोविंदपुर इलाके में किराए पर कमरा लेकर रहने लगी। छात्रा का आरोप है कि संजीव अक्सर उसके मोबाइल पर मैसेज करता रहता था। इतना नहीं फोन पर शादी करने के लिए धमकी देता। सोमवार रात संजीव छात्रा के कोचिंग पहुंच गया। कोचिंग से बाहर निकलने पर उसने छात्रा को रोक लिया और धमकाया कि शादी को राजी नहीं हुई तो वह जहर खा लेगा। परेशान छात्रा ने मामले की शिकायत शिवकुटी पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। एसओ शिवकुटी विजय प्रताप ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने छात्रा को धमकाया था कि वह शादी को तैयार नहीं हुई तो जहर खाकर खुदकुशी कर लेगा।