फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uncontrollable vehicle crushed by the death of lawyer

बेकाबू वाहन से कुचलकर वकील की मौत

Thu, 27 Oct 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 27 Oct 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable vehicle crushed by the death of lawyer
Accident
कीडगंज में बांगड़ धर्मशाला के पास बुधवार सुबह बेकाबू वाहन ने बुजुर्ग वकील इंद्रदेव द्विवेदी (76) को कुचल दिया। पुलिस वकील को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। काफी देर बाद घर नहीं पहुंचे वकील के घरवाले खोजबीन करने लगे तो उन्हें हादसे की जानकारी हुई।  
विज्ञापन


मूलरूप से करछना में भीरपुर नरी का पूरा का निवासी इंद्रदेव द्विवेदी जिला कचहरी के वकील थे। वह कीडगंज के मधवापुर इलाके में परिवार समेत रहते थे। बुधवार सुबह वह टहलने निकले थे। रास्ते में बांगड़ धर्मशाला के पास तेज रफ्तार से बेकाबू एक बेकाबू वाहन ने वकील इंद्रदेव को कुचलने के बाद भाग निकला। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची कीडगंज पुलिस गंभीर रूप से घायल इंद्रदेव को एसआरएन अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मॉर्निंग वॉक के बाद घर न पहुंचने पर जिला कचहरी में वकालत करने वाले इंद्रदेव के वकील पुत्र नवीन द्विवेदी पिता को खोजने निकले। कीडगंज पुलिस से मिली जानकारी के बाद वह चीरघर पहुंचे तो पिता का शव देखकर बिलखने लगे। नवीन ने बताया कि शव उनके पिता का है। इंद्रदेव की मौत से घर में कोहराम मच गया। पत्नी और दोनों बेटों के आंसू थम नहीं रहे थे। जानकारी पाकर बड़ी संख्या में वकील भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली के हीवेट रोड पर बुधवार सुबह एक बुजुर्ग का शव सड़क पर पड़ा मिला। पुलिस ने उनकी उम्र करीब 80 वर्ष आंकी है। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की लेकिन मरने वाले की शिनाख्त नहीं हो सकी। वहीं कॉल्विन अस्पताल में हीवेट रोड पर हुए हादसे में घायल अज्ञात बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed