{"_id":"59121fd14f1c1bb737852052","slug":"uncontrollable-container-pauses-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कंटेनर ने मचाया शहर में कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू कंटेनर ने मचाया शहर में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 10 May 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत ड्राइवर ने मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार में कंटेनर दौड़ाकर शहर में कोहराम मचा दिया। नो इंट्री के दौरान घुसे कंटेनर ने बालसन चौराहे से बैंक रोड चौराहा तक कई बाइक, साइकिल और कार में धक्का मारा। एक बोलेरो को इतनी जोर से टक्कर मारी कि उसमें आग लग गई। बोलेरो सवार चार लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। छात्रों ने कंटेनर चालक को सड़क पर खींचकर धुन डाला। दमकल दस्ते ने आकर आग बुझाई पर बोलेरो जलकर नष्ट हो गई।
देर शाम करीब सवा सात बजे की बात है। अलोपीबाग की तरफ से जीटी जवाहर चौराहा होकर आए कंटेनर ने बालसन चौराहे पर साइकिल सवार को टक्कर मारी। इसके बाद नशेड़ी ड्राइवर ने घबराकर कंटेनर की रफ्तार बढ़ा दी। कंटेनर ने आनंद भवन, स्वराज भवन, विश्वविद्यालय और वीमेंस हॉस्टल, लल्ला चुंगी तिराहे पर कई कार, बाइक, ऑटो में धक्का मारा, जिससे 13 लोग जख्मी हुए। बैंक रोड पर एक इंडिका को धक्का मारने के बाद बैंक रोड पर फौव्वारा चौराहे के पास बेकाबू कंटेनर ने बोलेरो को चपेट में ले लिया। बोलेरो को कंटेनर करीब 50 मीटर तक घसीट ले गया। बोलेरो सवार चार लोग घायल हो गए। वहां तमाम छात्र मौजूद थे, जो शाम को टहलने और चाय-नाश्ता के लिए निकले थे। उन्होंने क्षतिग्रस्त बोलेरो में फंसे चार लोगों को खींचकर बाहर निकाला। तभी बोलेरो में आग लग गई।
शोरगुल सुनकर करीब स्थित ताराचंद्र हॉस्टल के भी छात्र जुट गए। छात्रों ने कंटेनर के ड्राइवर को बाहर खींचकर जमकर पीटा। वह खून से लथपथ हो गया। इसी बीच कर्नलगंज और शिवकुटी पुलिस के साथ सीओ आलोक मिश्रा भी आ गए। पुलिस ने ड्राइवर को भीड़ से छु़ड़ाकर कर्नलगंज थाने पहुंचाया। दमकल दस्ते ने आकर आग पर काबू पाया लेकिन इतनी देर में बोलेरो जल गई। ड्राइवर की पिटाई के दौरान चाभी खो गई थी। पुलिस ने कंटेनर को किसी तरह वहां से हटाया। बोलेरो सवार चार लोगों में सुल्तानपुर के रामप्रयाग और जयनारायण शामिल हैं। सीओ कर्नलगंज ने बताया कि घायलों को एसआरएन और निजी हॉस्पिटल ले जाया गया।