{"_id":"5717e5ff4f1c1ba7448b4d70","slug":"two-people-were-killed-including-women-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला समेत दो लोगों की हादसों में गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला समेत दो लोगों की हादसों में गई जान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 21 Apr 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
अलग घटनाओं में मंगलवार रात करछना इलाके में महिला समेत दो लोगों की जान चली गई। खेत से घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी जान चली गई जबकि दावत से घर लौट रहा बाइक सवार व्यक्ति किसी वाहन की चपेट में आ गया।
पहली घटना मंगलवार शाम की है। हफतरा गांव निवासी जगतबहादुर की पत्नी राजपति देवी (45) शाम को खलिहान से घर लौट रही थी तभी रास्ते में उसे तेज रफ्तार से गुजरी बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक राजा निषाद चला रहा था। राजपति को गहरी चोट पहुंची। उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसकी मौत हो गई। उधर, बेदौं गांव के पास देर रात किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार सालिकराम (45) की जान चली गई। महेवा नैनी का रहने वाला सालिकराम किसी शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था।