{"_id":"59725f274f1c1b18758b4722","slug":"two-offenders-detained-for-sons-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटों के अपहरण की धमकी देने वाले दो अपराधी बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटों के अपहरण की धमकी देने वाले दो अपराधी बंदी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटों के अपहरण की धमकी देकर कारोबारी से बीस लाख रुपये की मांग करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को हंडिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से कार, दो बाइक, असलहे बरामद हुए हैं। इसी गैंग ने पिछले महीने नगदी लूट की दो घटनाएं अंजाम दी थीं। गिरोह के दो बदमाश फरार हैं।
दुलापुर गांव में किराना की दुकान चलाने वाले मुकेश जायसवाल को बदमाशों ने 13 और 14 जुलाई को फोन पर धमकी दी थी कि उसने लाख रुपये नहीं दिए तो उसके दो बेटों को स्कूल जाते वक्त किडनैप कर मार दिया जाएगा। बदमाशों की धमकी से मुकेश के परिवार में कोहराम मचा था। बेटे स्कूल नहीं जा रहे थे। पुलिस मुकदमा लिखकर जांच कर रही थी। धमकी देने वाला नंबर 14 जुलाई के बाद स्विच ऑफ बता रहा था। पुलिस ने इलेक्ट्रानिक जांच का सहारा लेते हुए फोन करने वाले का पता लगा लिया। बृहस्पतिवार रात पुलिस ने बगहा रेलवे क्रासिंग के पास स्विफ्ट डिजायर कार घेरकर दो बदमाशों को पकड़ लिया। उनके पास दो तमंचे और चार कारतूस भी बरामद हुए। पकड़े गए अपराधियों में किराना दुकानदार मुकेश के ही गांव का समीर खां और अजना गांव का वकील अहमद है।
उन दोनों ने मुकेश को फोन पर धमकी का गुनाह कुबूला। मुकेश के गांव के समीर ने उसके बारे में वकील को बताया जिसने वारदात की साजिश रची। इस गिरोह में चार बदमाश हैं जिनमें दो फरार हैं। फोन के अलावा चारों बदमाशों ने दो बाइक पर मुकेश की दुकान पर भी जाकर धमकाते हुए फायर किया था। पुलिस ने दोनों बाइक भी बरामद कर ली है। इसी गिरोह ने 23 जून को बगहा रेलवे ओवरब्रिज पर व्यापारी कमलाशंकर साहू के मालवाहक मैजिक को रोककर ड्राइवर से 50 हजार रुपये लूट लिए थे। इसके अलावा सरायममरेज इलाके में भी मड़वा के पास बैंक से निकले व्यक्ति से इसी गिरोह ने 30 हजार रुपये लूट लिए थे। लूटे गए सारे पैसे इस गिरोह ने खाने-पीने में उड़ा दिए थे। बरामद स्विफ्ट डिजायर कार समीर खां की है। गिरोह के बाकी दो फरार अपराधियों की तलाश में पुलिस छापे मार रही है।