{"_id":"578941724f1c1b5e1b13d9cd","slug":"two-killed-in-truck-crushed-by-uncontrollable-midnight","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात बेकाबू ट्रक से कुचलकर दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधी रात बेकाबू ट्रक से कुचलकर दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 16 Jul 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंक्शन स्टेशन के समीप लीडर पर आधी रात बेकाबू ट्रक स्कूटर सवार युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो थी। आसपास के लोगों ने दुर्घटना के आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया। सूचना पर शाहगंज पुलिस पहुंची। मृतकों के पास मिले मोबाइल से घरवालों को सूचना दी गई तो कोहराम मच गया। रोते-कलपते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।
मोहत्सिमगंज का मुकेश कुमार वैश्य (44) हलवाई का काम करता था। वह शुक्रवार रात वह अपने दोस्त बादशाही मंडी निवासी मोबाइल सेल्समैन मनोज कुमार वर्मा(36) के साथ स्टेशन आया था। रात लगभग पौने एक बजे दोनों स्कूटर से घर लौट रहे थे। लीडर पुलिस चौकी के समीप सामने से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने उनकी स्कूटर में टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटर सवार सड़क पर गिरे तो ट्रक दोनों को कुचल दिया। फिर चालक ट्रक लेकर स्टेशन की ओर भागा।
आसपास के लोगों ने हादसे के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक का पीछा कर दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंचे तो दोनों युवक खून से लथपथ पड़े थे। इसके बाद शाहगंज पुलिस उन्हें गाड़ी से कॉल्विन अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस अनहोनी जानकारी पुलिस ने युवकों के परिजनों को दी तो घर के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। वहां खून से लथपथ शव देखकर रोने लगे। इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं।