फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two hukka raid, 17 bans including owner

दो हुक्का बार में छापा, मालिक समेत 17 बंदी

Mon, 24 Jul 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 24 Jul 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
Two hukka raid, 17 bans including owner
गिरफ्तार - फोटो : gettty
नशाखोरी के खिलाफ अभियान के तहत सिविल लाइंस पुलिस ने रविवार शाम दो हुक्का बार में छापा मारा। दोनों हुक्का बार में मैनेजर और मालिक समेत 17 लोगों को पकड़कर थाने ले जाया गया। कई लड़कियां भी नशे में मिलीं जिन्हें परिजनों के साथ घर भेजा गया। दोनों बार से कई हुक्का जब्त किए गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि धोबी घाट चौराहे के पास क्लाऊड नाइन में छापा मारा गया तो वहां 13 लड़के-लड़कियां हुक्का के कश लगाते दिखे। कई बार पहले भी छापेमारी और चेतावनी के बावजूद हुक्का का नशा कराने पर मैनेजर को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


एक दर्जन हुक्का और पाइप के साथ ही नशे का सामान जब्त यिा गया। तीन लड़कियों को छोड़कर बाकी नौ युवकों को भी थाने ले जाया गया। इसके बाद बिग बाजार के सामने वाली गली में मिस्ट हुक्का बार में पुलिस ने छापा मारा। बार संचालक सोनू के अलावा छह लोगों को पकड़कर कई हुक्का और बाइक भी सीज किया गया। पकड़े गए लोगों को थाने ले जाया गया। इंस्पेक्टर ने बताया हुक्का बार संचालक और मैनेजर के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है। युवकों पर भी कानूनी कार्रवाई करते हुए उनके परिजनों को सुपुर्द किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed