फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two cousins ​​drowned in the Ganga

गंगा में डूबे दो चचेरे भाई

Thu, 21 Apr 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 21 Apr 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
Two cousins drowned in the Ganga
गंगा में डूबे ‌किश्‍ााोर काो ढूंढती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
 तेलिया तारा गांव के दो चचेरे भाई बुधवार सुबह गोकुला गंगा घाट पर नदी में समा गए। गनीमत रही कि उनके साथ डूब रही युवती एक महिला की साड़ी पकड़कर किसी तरह बाहर निकल आई। पुुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर गंगा में उतारा, जिन्होंने दोनों शव बाहर निकाले। डूबने वालों में एक अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। 
विज्ञापन

 तेलिया तारा गांव में रहने वाले राजितराम भारतीय का पुत्र सुधीर भारतीय (10 वर्ष) बुधवार सुबह अपने चचेरे भाई शशि (8 वर्ष) और परिवार की बर्फी नामक युवती के साथ गोकुला घाट पर गंगा स्नान करने गया था। नहाते वक्त अचानक शशि गहरे पाने में जाकर डूबने-उतराने लगा। उसे बचाने के लिए बर्फी भी गहरे पानी में चली गई। यह देख सुधीर ने भी बचाने की कोशिश की मगर शशि समेत वे दोनों भी डूबने लगे।
विज्ञापन


घाट पर खड़ी एक महिला ने अपनी साड़ी का एक छोर पानी में फेंका तो उसे पकड़कर बर्फी बाहर निकल आई। मगर शशि और सुधीर गहरे पानी में समा गए। हल्ला मचा तो वहां भीड़ लग गई। गंगा में डूबे चचेरे भाईयों के परिवार के लोग भी रोते-कलपते पहुंच गए। पुलिस पहुंची और वहां गोताखोरों को बुलाया। कुछ देर की खोजबीन के बाद गोताखोरों ने गंगा में डूबे शशि और सुधीर का शव निकाला तो परिवार के लोग विलाप करने लगे। मृतकों में सुधीर दो भाइयों में छोटा था जबकि शशि माता-पिता का इकलौता पुत्र था। बुधवार सुबह की इस घटना ने दो परिवारों समेत पूरे गांव को गम में डुबो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed