फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two communities in Mauaima separate face-to-face, fiercely

मऊआइमा में दो समुदाय हुए आमने-सामने, जमकर मारपीट

Sat, 25 Aug 2018 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 25 Aug 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two communities in Mauaima separate face-to-face, fiercely
Crime Scene
मऊआइमा थाना क्षेत्र के बादलपुर कलही गांव में खेत में बकरी जाने के विवाद के बाद शुक्रवार शाम दो समुदाय आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई जिसमें एक पक्ष के कई लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पुलिस के साथ ही प्रशानिक अफसर कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे और मामला शांत कराया। घायल पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों को नामजद करते हुए 50 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


घटना शाम छह बजे के करीब की है। बादलपुर कहली गांव में रहने वाले एक समुदाय के बच्चे बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान बकरी दूसरे समुदाय के व्यक्ति के खेत में चली गई। जिस पर उसने एक बच्चे को थप्पड़ मार दिया। बच्चा रोते हुए घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी तो वह उग्र हो उठे। उन्होंने समुदाय के अन्य लोगों को लेकर दूसरे पक्ष के घर चढ़ाई कर दी। इसके बाद वहां जमकर मारपीट हुई। इसमें मिथिलेश कुमार पुत्र राम श्रृंगार, नितिन व विपिन पुत्रगण राजेंद्र प्रसाद, विजय गुप्ता पुत्र भुलई, सोने लाल पुत्र राम सिंह तथा राजेंद्र कुमार घायल हो गए। उधर जानकारी मिलने पर घायलों के पक्ष से भी सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए और मौके पर तनाव कायम हो गया।
विज्ञापन


उधर इसी दौरान सूचना मिली तो मऊआइमा पुलिस पहुंची लेकिन दोनों पक्षों के उग्र तेवर देख जवान पीछे हट लिए। सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ एसपी गंगापार सुनील कुमार सिंह, सीओ सोरांव जितेंद्र गिरी, एसडीएम सोरांव जे0 रिभा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घंटों समझाया तब जाकर लोग शांत हुए। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। घायल पक्ष की तहरीर पर पांच नामजद तथा 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक समुदाय के चार लोगों को हिरासत में भी लिया है। उधर घायलों को पीएचसी मऊआइमा में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---दो समुदायाें के बीच विवाद हुआ था। इसमें कुछ लोग जख्मी हो गए है। गांव में पीएसी तैनात की गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
-----सुनील कुमार सिंह, एसपी गंगापार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed