फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Truck crushes young man, death

ट्रक ने युवक को कुचला, मौत

Fri, 06 Oct 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 06 Oct 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
Truck crushes young man, death
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
थाना क्षेत्र के झूंसी-सहसो मार्ग पर पटेलनगर गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ युवक घर से आटा लाने के लिए चक्की जा रहा था। सड़क क्रास करते वक्त सामने से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम का भी प्रयास किया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के शेरडीह गांव निवासी स्वर्गीय जोखूलाल भारतीया का (25) बेटा लालचंद्र मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह घर में अकेला कमाने वाला था। तकरीबन तीन साल पहले उसका विवाह सरायइनायत थाना क्षेत्र के बगईकला गांव निवासी अनीता से हुआ था। उसे दो माह का बेटा अंशु है। पत्नी और मासूम बेटे के अलावा घर में दिव्यांग मां कमला देवी है। बुधवार की शाम को उसने पटेलनगर बाजार के सामने स्थित आटा चक्की पर गेहूं पीसने के लिए दिया था। बृहस्पतिवार की सुबह आटा लेने के लिए पैदल वह घर से निकला था। पटेलनगर बाजार पहुंचने पर वह सड़क क्रास करने लगा। तभी झूंसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने उसे सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही लालचंद्र छिंटककर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद ट्रक के पिछले चक्के ने उसे कुचल दिया।
विज्ञापन


उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक कुछ दूर पर ट्रक खड़ा कर मौके से फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम करने के साथ ही ट्रक को आग के हवाले करने का प्रयास किया। तभी इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को शांत कराकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। उधर, युवक के मौत की खबर उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मां और पत्नी अनीता बेसुध पड़ गए। भाई के मौत की खबर मिलने पर उसकी चार बहनें भी रोते-बिलखते घर पहुंची। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed