फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   truck accident two girl

स्कूल जा रही सगी बहनों की बेकाबू ट्रक ने ली जान

Sun, 27 Nov 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Sun, 27 Nov 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
truck accident two girl
crime
 साइकिल पर स्कूल जा रही दो सगी बहनों को शनिवार सुबह मीरगंज गांव के सामने बालू लदे ट्रक ने कुचल दिया। ड्राइवर और खलासी को पीटने के बाद आक्रोशित लोगों ने शवों के पास सड़क पर चक्काजाम कर दिया। बवाल की आशंका पर गंगापार के सभी थानों की पुलिस फोर्स बुला ली गई। एसपी गंगापार और एसडीएम फूलपुर समेत कई अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण बीस लाख मुआवजा की मांग कर रहे थे। एसडीएम के आश्वासन पर लोग शांत हुए तब जाकर पुलिस किसी तरह शवों को कब्जे में ले सकी।
विज्ञापन


बहरिया क्षेत्र के दलीपुर गांव निवासी रामबरन यादव मुम्बई में आटोरिक्शा चलाते हैं। इन दिनों वह गांव आए हैं। रामबरन की बेटियां ममता (13) और रेखा (11) मैलहा स्थित सेठ गयादीन इंटर कालेज में पढ़ती थीं। ममता कक्षा  सात और रेखा कक्षा छह की छात्रा थी। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वे दोनों एक ही साइकिल पर स्कूल जा रही थी। ममता साइकिल चला रही थी। रेखा पीछे बैठी थी। वीरगंज गांव के सामने वे दोनों बालू लादकर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गईं। वे सड़क पर गिरीं तो ट्रक ने उन दोनों को रौंद दिया। पिछला पहिया उनके सिर को कुचलता निकल गया। दोनों बहनों की वहीं मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक घेरकर ड्राइवर और खलासी को दबोच लिया।
विज्ञापन


उनकी जमकर पिटाई कर दी। रेखा और ममता की मौत की खबर पाकर परिवार के लोग भी रोते-कलपते आ गए। बहरिया पुलिस ने आकर भीड़ से पिट रहे ट्रक ड्राइवर तथा खलासी को बचाने की कोशिश की तो उत्तेजित होकर लोग पुलिस से ही भिड़ गए। पुलिस ने लाठी भांजकर हटाने की कोशिश मगर वहां सैकड़ों लोग जुट गए थे। प्रभारी थानाध्यक्ष बृजेंद्र कुमार से जानकारी पाकर एसपी गंगापार राजेश श्रीवास्तव, सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद, सीओ हंडिया मोईन अहमद, एसडीएम फूलपुर विकास कुमार सिंह, एसडीएम सोरांव बृजेंद्र द्विवेदी वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा की मांग करते हुए चार घंटे तक सिकंदरा-बहरिया मार्ग पर जाम लगाए रखा। लगभग दो बजे एसडीएम फूलपुर ने मुख्यमंत्री राहत कोष से बीस लाख रुपये की सहायता राशि दिलवाने की संस्तुति करने का आश्वासन दिया और तत्काल दस हजार की सहायता राशि प्रदान की तो लोग शांत हुए। पुलिस ने दोनों बहनों के शवों को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक और खलासी के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed