फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three killed , including innocent by lightning

बिजली गिरने से मासूम समेत तीन की मौत

Thu, 14 Jul 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 14 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Three killed , including innocent by lightning
आकाशीय बिजली - फोटो : demo pic
हंडिया इलाके में बुधवार दोपहर बारिश के दौरान बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। आसपास के खेतों में मौजूद आधा दर्जन लोग भी झुलस गए। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। खबर पाकर हंडिया पुलिस और प्रशासन के अफसर पहुंचे। किसान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं फूलपुर के हरीपुर बसना गांव में खेत में काम कर रहा किसान भी बिजली की चपेट में आकर जान गवां बैठा। उधर यमुनापार के लालापुर में बिजली ने घर के बाहर खेल रहे पांच साल के मासूम की जान ले ली। 
विज्ञापन


  यमुनापार में लालापुर के गुलहिया गांव के किसान महेश का पांच साल का बेटा शोभित बुधवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच बारिश की फुहारें पड़ने लगी। मासूम शोभित खेलने के लिए घर के बाहर निकल आया। अचानक बादल गरजे और बिजली शोभित पर गिरी। शोभित की मौके पर ही मौत हो गई। बेटे की मौत से महेश के घर में कोहराम मचा है। तहसीलदार बारा राम कुमार शुक्ल ने मासूम के परिजन को सहायता का आश्वासन दिया है। जबकि नजदीक ही मौजूद दो अन्य महिलाएं भी बिजली की चपेट में आने से झुलस गईं। उधर गंगापार में हंडिया के तिलकपुर उपरदहा गांव में भी ऐसी ही घटना हुई।
विज्ञापन


गांव के अमर बहादुर किसान हैं। उनके दो बेटों में बड़ा राम उजागिर चौहान (30) मुंबई में नौकरी करता था। एक हफ्ते पहले वह धान की रोपाई के लिए घर आया था। बुधवार दोपहर वह खेत की तरफ गया था। तभी बूंदाबांदी के बीच अचानक बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आकर राम उजागिर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के खेतों में मौजूद लोग भी झुलस गए। घटना से गांव में खलबली मच गई। खबर पाकर रोते बिलखते राम उजागिर की घरवाले भी पहुंचे। पति का शव देखकर पत्नी संगीता अचेत हो गई। बेटे की मौत से अमर बहादुर के घर कोहराम मचा है। वहीं फूलपुर में हरीपुर बसना गांव के किसान संत लाल का बेटा सुशील कुमार (19) धान की रोपाई करवा रहा था। तभी जोरदार बारिश के साथ बिजली गिरी और सुशील की झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संत लाल के दो बेटे और चार बेटियों में सुशील छोटा था। खबर पाकर फूलपुर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। नायब तहसीलदार सुनील कुमार ने बताया कि वृहस्पतिवार तक दैवीय आपदा राहत के तहत चार लाख रुपये का चेक मृतक के परिजनों को प्रदान किया जाएगा। दूसरी ओर फूलपुर के करूआडीह गांव का राकेश कुमार (24) बिजली गिरने से झुलसा है। उसे शहर के अस्पताल लिए रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed