{"_id":"5b6750ae4f1c1bed5e8b75a7","slug":"three-divorces-if-the-demand-of-50-thousand-is-not-complete","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार की मांग पूरी न होने पर बोला तीन तलाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 हजार की मांग पूरी न होने पर बोला तीन तलाक
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : self
कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी लोकपुर में ब्याही युवती को उसके पति ने इसलिए तीन बार तलाक-तलाक बोल दिया, क्याेंकि उसकी 50 हजार रुपये की मांग पूरी नहीं हो रही थी। यही नहीं उसने पहले पत्नी को जमकर पीटा फिर गहने, कपड़े छीनकर घर से निकाल दिया। मायके पहुंची विवाहिता ने परिजनों को रोते हुए आपबीती सुनाई। महीने भर से पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही है।
नैनी कोतवाली के एडीए की रहने वाली आक्शा बेगम का निकाह साल भर पहले दक्षिणी लोकपुर मोहल्ले के रहने वाले नबी शेर के साथ हुआ था। उसने बताया कि निकाह के बाद से ही शौहर के साथ अन्य ससुरालियों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। मना करने पर उसकी प्रताड़ना शुरू हो गयी। 22 जून को नबी शेर ने अपनी पत्नी से कहा कि वह मायके से 50 हजार रुपये मांगकर ले आये। आक्शा बेगम ने असमर्थता जताई तो वह आग बबूला हो गया। गुस्साए नबी शेर ने आक्सा बेगम के सामने ही तीन बार तलाक-तलाक बोल दिया। उसके बाद उसने पत्नी को पहले जमकर पीटा, फिर उसके गहने, कपड़े छीन लिये और उसे घर से निकाल दिया। मायके पहुंची विवाहिता ने आपबीती बताई तो परिजनों के होश उड़ गए। दूसरे दिन पीड़िता शिकायत लेकर थाने गई, पर पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। महीने भर से पीड़िता न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को विवश है। रविवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देने के बाद पीड़िता दोबारा नैनी कोतवाली पहुंची और मामले की शिकायत की। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।