{"_id":"59f78b854f1c1b8d698b8874","slug":"thousands-of-goods-carried-by-three-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने तीन घरों से उड़ाया लाखों का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने तीन घरों से उड़ाया लाखों का माल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 31 Oct 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
वारदात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोग घबराए हैं। हर रात चोरी की एक-दो घटना हो रही है। करेली इलाके में दो घरों में और ममफोर्डगंज में एक सूने मकान में चोरों ने हाथ मार दिया। तीनों घर से बदमाशों ने लाख रुपये का माल बटोर लिया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया लेकिन चोरों का सुराग नहीं मिला।
करेली में करामत की चौकी के निकट रहने वाले फैजल उस्मानी की पत्नी शाइस्ता उस्मानी 27 अक्तूबर को घर में ताला लगाकर अपने मायके चली गई थीं। दूसरे रोज लौटीं तो ताला टूटा और कमरों में सामने बिखरे थे। शाइस्ता ने करेली पुलिस को बताया कि बदमाशों ने घर से सोने की दो चेन, अंगूठियां, दो मोबाइल फोन, हैंडीकैम, दो डिजिटल कैमरे, किचन से बर्तन, गैस चूल्हे का बर्नर, बाथरूम से महंगी टोटियां तथा 58 हजार रुपये चोरों ने बटोर लिए। यूं बदमाशों ने पूरा घर साफ कर दिया था। मौके पर जाकर करेली चौकी प्रभारी सुनील यादव ने निरीक्षण किया। शक है कि इलाके के झोपड़पट्टी में बसे अराजक तत्वों ने यह कारनामा किया है।
करेली के ही रहमत नगर में भी चोरों ने हुसैन रजा के घर को भी निशाना बनाया। शनिवार आधी रात से भोर के बीच में चोर घर में घुसे और तीन मोबाइल फोन, नगदी, घड़ी समेत अन्य सामान चुरा लिए। हुसैन ने भी करेली थाने में तहरीर दी तो चोरी का केस लिखा गया। उधर, ममफोर्डगंज में बदमाशों ने आरएस दुबे के सूने मकान में भी घुसकर चोरी कर ली। बेटे की मौत पर पूरा परिवार गांव गया है। इसी बीच चोरों ने घर में हाथ साफ कर दिया। सोमवार को पुलिस को सूचना दी गई।