{"_id":"ac200df27508bc6ef372cb4e15eaf7aa","slug":"third-grade-student-crush-burn-two-dumper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी कक्षा के छात्र को रौंदने पर दो डंपर जलाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीसरी कक्षा के छात्र को रौंदने पर दो डंपर जलाए
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Thu, 12 Feb 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होलागढ़ इलाके में बुधवार सुबह डंपर की चपेट में आने से कक्षा तीन के छात्र मनीष की मौत के बाद भारी बवाल हुआ। वह दो साथियों संग साइकिल पर स्कूल जा रहा था तभी डंपर ने उसे रौंद दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने दो डंपर में तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया। एक ड्राइवर को बुरी तरह पीटा। पुलिस को भी पथराव करते हुए खदेड़ लिया। बाद में भारी पुलिस फोर्स को बुलाकर अफसरों ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से ग्रामीणों को शांत किया। पुलिस ने दमकल बुलाकर आग काबू में की। साथ ही मुकदमा लिखकर डंपर ड्राइवर को हवालात में ड़ाल दिया।
बलई मऊ गांव निवासी अशोक कुमार यादव शहर में कपड़ों के एक शोरूम में बतौर सेल्समैन काम करता है। उसके तीन बेटों में मनीष (12) मंझला था। बाकी दो बेटे हैं आशीष (14) और आठ साल का अभिषेक। मनीष पास के ही स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। वह बुधवार सुबह करीब पौने दस बजे साइकिल से स्कूल के लिए रवाना हुआ। दो और दोस्त उसके साथ थे। नहर पुलिया के पास दुकान पर वे टायर में हवा भराने के लिए रुके। तभी पीछे से दो खाली डंपर तेज रफ्तार में उधर आए। ये डंपर बेढ़ीपुर में गिट्टी गिराकर लौट रहे थे। उनमें से आगे चल रहे डंपर ने मनीष को रौंद दिया। उसका सिर कुचल गया। यह देख लोगों ने शोर मचाया तो गांववाले टूट पड़े।
लोगों ने दोनों डंपर घेरकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। फिर उनमें आग लगा दी। एक डंपर का ड्राइवर भाग निकला जबकि दूसरे को लोगों ने दबोचकर पीट दिया। वह किसी तरह चंगुल से छूटकर भागा और खेत में छिप गया। मगर वहां भी ग्रामीणों ने उसे घेरकर पकड़ा और पिटाई कर दी। इसी बीच खबर पाकर पहुंचे होलागढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर टीडी सिंह ने ड्राइवर को भीड़ के कब्जे से लेकर थाने भेज दिया। उधर, दोनों डंपर धू-धूकर जलने लगे। एक डंपर की डीजल टंकी जोरदार धमाके के साथ फटकर खेत में जा गिरी। इस बीच कई थानों की फोर्स जुट चुकी थी लेकिन लोग डंपर की आग बुझाने नहीं दे रहे थे। पुलिस पर लोगों ने पथराव किया। एसपी गंगापार शफीक अहमद, सीओ लालप्रताप सिंह, एसडीएम आलोक वर्मा ने क्षेत्र के रामानुज यादव, नेत नारायण यादव, सुबोध तिवारी, अशोक यादव आदि की मदद से लोगों को शांत कराया। शहर से क्रेन बुलाकर दोनों जले डंपर थाने लाया गया।