फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The youth who came out of the house were strangled

घर से निकले युवक को गला दबाकर मार डाला

Tue, 17 Oct 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 17 Oct 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
The youth who came out of the house were strangled
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
थरवई के भोपतपुर गांव से रविवार शाम को निकलने के बाद लापता आफताब आलम (23) का शव सुबह बेलवा गांव के सूखे तालाब में मिला। पास में ही बाइक भी पड़ी थी। उसे गला घोंटकर मारा गया था। खबर पाकर मां समेत रिश्तेदार वहां आए तो पुलिस ने विरोध के बीच शव को सीलकर चीरघर भेजा। देर रात तक कातिलों का सुराग नहीं लग सका था अलबत्ता यह शक जताया गया कि जुआ खेलते वक्त हुए झगड़े में उसे मार डाला गया था।
विज्ञापन


 थरवई क्षेत्र के भोपतपुर गांव में रहने वाला आफताब आलम उर्फ सोनू (23) रविवार शाम बाइक पर घर से निकला तो देर रात तक नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह जानकारी मिली कि  थरवई में बेलवा गांव के सूखे तालाब में एक युवक की लाश और बाइक पड़ी है। मां रुखसाना कुछ लोगों के साथ वहां पहुंची तो आफताब का शव देख रोने-कलपने लगी। इकलौते बेटे के गम में वह बेसुध हो गई। साथ मौजूद लोगों ने उसे किसी तरह संभाला। पति अयूब की मौत होने के बाद बेटा ही उसका सहारा था। पुलिस को आफताब के गले पर कसाव के निशान दिखे। ऐसे में शक है कि उसे गला घोंटकर मारा गया था। पुलिस मौके पर निरीक्षण के बाद शव को सीलकर पोस्टमार्टम हाउस भेजने लगी तो लोगों ने विरोध कर दिया और कहा कि घटना की उच्चस्तरीय जांच और गिरफ्तारी के बाद ही शव उठाया जा सकता है।
विज्ञापन


थरवई पुलिस ने मौके पर फोरेसिंंक टीम और डॉग स्कवायड को बुलाया। खोजी कुत्ता आसपास खेतों और झाड़ियों में भटकता रहा। ऐसे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों को मनाकर पुलिस ने आफताब का शव चीरघर भेज दिया। चर्चा रही कि कत्ल वाले स्थान पर रोज ही जुआरियों का जमघट लगता है। ऐसे में आशंका है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि जुआ खेलने के दौरान झगडे़ में उसका कत्ल कर दिया गया हो। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। थानाध्यक्ष थरवई उदयवीर सिंह ने बताया कि फिलहाल कातिलों का पता नहीं चल सका है। जुआ के पहलू पर भी जांच करते हुए जुआरियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आफताब आलम उर्फ सोनू इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं, जिनमें एक बहन का ब्याह हो चुका है। साल भर पहले पिता का निधन होने के बाद वह मां रुखसाना के लिए सहारा था पर वह भी नहीं रहा। सोनू मर्चेंट नेवी की ट्रेनिंग कर चुका था मां को उम्मीद थी कि वह नेवी में जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed