{"_id":"5a04b70a4f1c1b6f548bc237","slug":"the-young-man-shot-dead-in-daraganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारागंज में घर के भीतर युवक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दारागंज में घर के भीतर युवक को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दारागंज इलाके की मीरा गली में बृहस्पतिवार सुबह घर के भीतर गोली लगने से 25 वर्षीय लकी पंडा घायल हो गया। वह कुछ ही दिन पहले जेल से रिहा हुआ है। उसने आरोप लगाया कि उसके बड़े भाई के सालों ने घर में घुसकर गोली मारी और बम भी पटके। मौके पर पहुंची पुलिस लकी को जीप में अस्पताल ले जा रही थी तभी अपने घर के सामने खड़े बड़े भाई के सालों को भी पकड़ लिया गया। उन दोनों ने खुद को बेकसूर बताया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मीरा गली दारागंज में रहने वाले लकी पंडा के घर में सुबह फायरिंग की आवाज सुनकर लोग चौंके। तभी लकी का बड़ा भाई रवि पंडा चीखते हुए घर से बाहर निकला। उसने पड़ोसियों को बताया कि उसके सालों दीपू और शीपू ने घर में घुसकर छोटे भाई लकी को गोली मार दी है। लकी की दाहिनी जांघ के पास घाव था। खबर पाकर दारागंज थाने की पुलिस आ गई। लकी को पुलिस जीप में अस्पताल ले जा रही थी। तभी रास्ते में बड़े भाई की ससुराल के सामने लकी ने इशारा कर शोर मचाया तो पुलिस ने सालों दीपू और शीपू को पकड़ लिया।
पुलिस ने लकी को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पकड़े गए दीपू और शीपू से पूछताछ की तो उन दोनों ने घटना से साफ इंकार किया कि और कहा कि वे सुबह लकी के घर गए ही नहीं थे। उन्हें घटना की जानकारी भी नहीं थी। इस बारे में दारागंज पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला कि लकी 15 रोज पहले ही हत्या की कोशिश के एक मामले में जेल से छूटकर आया है। उसके बड़े भाई रवि की पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। ससुराल वालों से रवि की तनातनी चल रही है। जांच की जा रही है कि गोली मारने की घटना में सच्चाई है या पेशबंदी में यह मामला बनाया गया है। लकी ने तो आरोप लगाया कि हमलावरों ने बम भी पटके थे लेकिन वे फटे नहीं।