फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The women said assault on public housing scheme , houses inlaid locks

महिलाओं ने सरकारी आवास योजना पर बोला धावा, मकानों पर जड़े ताले 

Fri, 01 Apr 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 01 Apr 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
The women said assault on public housing scheme , houses inlaid locks
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के छात्रों ने राष्ट्रीय स्पर्धा में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है।
थाना क्षेत्र के टाउन एरिया झूंसी स्थित कांशीराम आवास योजना में बृहस्पतिवार को महिलाओं के एक समूह ने धावा बोल दिया। महिलाओं के समूह ने आवास योजना के फ्लैटों पर कब्जा करने की नियत से ताला जड़ दिया। साथ ही गुलाबी गैंग से संबंधित एक बैनर भी वहां लगा दिया। मामले की जानकारी होने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर महिलाओं और पुलिस के बीच भी जमकर नोकझोंक हुई। बाद में आक्रोशित महिलाएं थाने पहुंची तथा घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। किसी तरह पुलिस के समझाने पर महिलाएं थाने से लौंटी। मकानों पर कब्जा करने वाली महिलाएं अपने को गुलाबी गैंग से होने का दावा कर रही थीं। 
विज्ञापन


टाउन एरिया झूंसी स्थित कांशीराम आवास योजना में गरीबों के लिए फ्लैटों का निर्माण किया गया है। पिछले दो दिनों से दारागंज के झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवार की महिलाएं आवास योजना के मकानों पर कब्जा करने की कोशिश में हैं। बुधवार को भी कुछ महिलाओं ने आवास योजना पर पहुंचकर फ्लैटों पर ताला जड़ दिया था। बाद में योजना की देखरेख कर रहे ठेकेदार ने ताले तोड़ दिए। इसी बीच बृहस्पतिवार को सैकड़ों महिलाओं ने गुलाबी गैंग के बैनर के साथ आवास योजना पर दोबारा धावा बोल दिया। आक्रोशित महिलाओं ने योजना के कई फ्लैटों पर अपना ताला जड़ दिया।
विज्ञापन


साथ ही अपने को गुलाबी गैंग से होने का दावा करते हुए एक बैनर भी वहां लगा दिया। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची तो महिलाओं की पुलिसकर्मियों से भी नोंकझोंक हो गई। महिलाओं के तेवर के आगे पुलिस को बैकफुट पर होना पड़ा। महिलाओं ने अपने को दारागंज के झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाला बताया। कहा गया कि पहले दारागंज में उनकी झोपड़ियों को उजाड़ दिया गया। अब वह कहां जाएं। प्रशासन उनके रहने का इंतजाम भी नहीं कर रहा है। आक्रोशित महिलाओं ने आवास योजना में रहने का दावा ठोंका है। बाद में नाराज महिलाओं के समूह ने झूंसी थाने पर धावा बोल दिया। थाने का घेराव करते हुए पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसी तरह घंटों के मान-मनौव्वल के बाद महिलाएं थाने से वापस लौटीं। महिलाओं के घेराव से पुलिस के भी पसीने छूट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed