फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The two were arrested in putting video on Facebook

फेसबुक पर वीडियो डालने में दो धरे गए

Mon, 27 Feb 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 27 Feb 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
The two were arrested in putting video on Facebook
facebook - फोटो : getty images
दलित किशोरी से गैंगरेप का वीडियो वायरल करने वाले तीन युवकों की पुलिस ने पहचान कर ली है। उनकी तलाश मे छापेमारी के दौरान पुलिस ने रविवार को दो लोगों को पकड़ लिया। वे आरोपी हैं या उनके घर-परिवार के लोग? यह पुलिस नहीं बता रही है। पुलिस को इस घटना में चार लोगों की तलाश है।
विज्ञापन


झूंसी इलाके की यह घटना 14 फरवरी की है। 14 साल की लड़की से खेत में रेप किया गया। मोबाइल फोन से इसकी वीडियो क्लिप भी बना ली गई। घटना के दो दिन बाद ही एक युवक ने यह वीडियो क्लिप फेसबुक पर अपलोड कर दिया। बात फैली तो लड़की के घरवालों को पता चला। उसने आपबीती सुनाई तो पिता की शिकायत पर रंजीत पांसी, मंगल पासी को नामजद करते हुए तीन अज्ञात लोगों पर केस लिखा गया। पुलिस ने मंगल पासी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जबकि रंजीत नहीं मिला। जांच में वीडियो अपलोड करने में विवेक, लवकुश और ननचू का नाम सामने आया। मगर वे भी नहीं पकड में आ सके हैं। पुलिस ने दबिश देकर दो लोगों को हिरासत में लिया है। इंसपेक्टर सुरेंद्रनाथ ने बताया कि उस कंप्यूटर को बरामद कर लिया गया है जिससे वीडियो क्लिप फेसबुक पर अपलोड किया गया था।
विज्ञापन


किशोरी से गैंगरेप मामले की जांच कर रही पुलिस ने दो से तीन युवकों को शक के आधार पर पिछले तीन दिनों से थाने में बैठा रखा था। उनमें से एक सर्वेश को रविवार को बेकसूर बताते हुए शांति भंग में चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि वह घटना में सीधे तौर पर नहीं शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी से रेप का वीडियो फेसबुक के साथ ही वाट्सअप पर भी वायरल हो गया है। झूंसी इलाके से लेकर शहर तक यह वीजियो फैल गया है। हालांकि वीडियो में लड़की के साथ एक ही युवक दिखा है जबकि दूसरा मोबाइल पर वीडियो बना रहा है। वीडियो वायरल होने से पुलिस का सिरदर्द और बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed