{"_id":"7778b7614771b2e27ea9cf1ef8252634","slug":"the-two-sides-fought-over-religious-comments-on-social-media-assault-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी पर दो पक्ष भिड़े, मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी पर दो पक्ष भिड़े, मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Fri, 06 Feb 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार रात निरंजन डॉट पुल के पास दो युवकों के बीच धार्मिक टिप्पणी किए जाने का विवाद इस कदर बढ़ा कि वे आमने-सामने आ गए। उनके बीच मारपीट शुरू हो गई तो दोनों युवकों के तरफ से कई लोग आ गए। जिसके चलते सड़क पर भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी किए जाने पर रोक के बावजूद लोग ऐसा करने से बाज नहीं आते हैं। कोतवाली इलाके के रहने वाले अनुराग और शहबाज नामक युवक एक दूसरे से परिचित हैं। वे सोशल मीडिया पर भी जुड़े हैं। बुधवार रात निरंजन डाट पुल के पास अनुराग और शहबाज के बीच फेसबुक पर धार्मिक टिप्पणी किए जाने को लेकर कहासुनी होने लगी। उनके बीच विवाद होते देख दोनों की तरफ से कई लोग जुट गए।
मामला बढ़ा तो उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट से सड़क पर अफरातफरी मच गई। बीच सड़क मारपीट होते देख आसपास के दुकानदार दहशत में आ गए। सूचना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अनुराग और शहबाज का शांति भंग में चालान कर दिया गया। सूरज कुंड चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि आरोपी अनुराग और शहबाज का शांतिभंग चालान कर दिया गया। उन्हें दोबारा ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी गई है।