{"_id":"6af8ad9b1bd6d0a4b801a9f4","slug":"youth-attacked-with-a-sharp-edged-weapon-over-a-money-dispute-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85301-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पैसों के विवाद में युवक पर धारदार हथियार हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पैसों के विवाद में युवक पर धारदार हथियार हमला
विज्ञापन
जुमे की नमाज पढ़कर दोस्तों के साथ लौट रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। यह घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे हुई, जिसमें हरकेश नगर निवासी निरवा उर्फ सिराज घायल हो गया। उसे परिजनों ने बीके अस्पताल में भर्ती कराया।
झगड़े में दूसरे पक्ष का युवक मनोज भी घायल हुआ है। दोनों पक्षों के बीच आपसी लड़ाई हुई थी और बाद में उनका समझौता हो गया। किसी भी पक्ष ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है। जानकारी के अनुसार, सिराज शुक्रवार को अपने साथी इबरार और तकसीम के साथ जुमे की नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। तीनों मुरारी लाल पब्लिक स्कूल के पीछे संदीप भारद्वाज के खेत के पास पहुंचे। वहां धीरज नगर निवासी मनोज अपने तीन-चार दोस्तों के साथ बैठा था। पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई। देखते ही देखते कहासुनी झगड़े में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान मनोज ने धारदार हथियार से सिराज पर वार किया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से चला गया। पल्ला थाना प्रभारी ने बताया कि आपसी विवाद के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया है और किसी ने भी पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है।