फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The silent theft of millions of home business

कारोबारी के सूने घर से लाखों की चोरी

Thu, 30 Jul 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 30 Jul 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
The silent theft of millions of home business
इलाहाबाद। धूमनगंज के प्रीतमनगर मोहल्ले में मंगलवार को चोरों ने कारोबारी के सूने घर से लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। देर रात कारोबारी घर पहुंचे तो अंदर कमरे का हाल का देखकर सन्न रह गए। चोरी की सूचना कं ट्रोल रूम को दी तो धूमनगंज पुलिस पहुंची। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


प्रीतमनगर मोहल्ले के रहने वाले निखिल मालवीय कारोबारी हैं। सिविल लाइंस उनका मोबाइल और सिम का कारोबार है। मंगलवार को निखिल ने अपनी मां मीरा देवी और पत्नी सोनिया को चौक स्थित दादी के घर पहुंचा दिया। छोटा भाई अंकुर भी सिविल लाइंस स्थित दुकान पर आ गया। घर में ताला बंद था।
विज्ञापन


रात में निखिल पत्नी और मां को लेकर घर पहुंचे। ताला खोलकर अंदर घुसे तो कमरे का नजारा देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। अंदर कमरे सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी खुली देख घरवाले हैरान हो गए। छत पर जाकर देखा लोहे का पाटन कटा हुआ था। चोरों ने लोहे का पाटन काटकर अंदर घुसे थे। अंकुर के मुताबिक चोर तीस हजार रुपये और लगभग दो लाख के आभूषण ले गए हैं। धूमनगंज पुलिस एफआईआर लिखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed