फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The running speed of 260 km to the plane stopped

260 किमी की रफ्तार से दौड़ते विमान को रुकवाया

Fri, 12 Aug 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 12 Aug 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
The running speed of 260 km to the plane stopped
फ्लाइट की क्रू मेंबर मुस्लिम दंपति को लेकर असहज थीं। - फोटो : Getty Images - file
जल निगम के सेक्शन अफसर अब्दुल सलीम फरीदी से दस लाख रुपये फिरौती वसूलने के बाद गिरोह में शामिल संदीप सिंह  तथा उसकी प्रेमिका नूतन उर्फ नीतू की हत्या कर भाग रहे सरगना इमरान को साथी अशोक जितेश कोर्वे को एयरपोर्ट के निदेशक की सूझबूझ से पकड़ने में कामयाबी मिली। मुंबई जा रही गो-एयर की फ्लाइट को तब रोका गया जब विमान रनवे पर 260 किमी की रफ्तार पकड़ चुका था। लोकल टीम ने तो विमान को रोकने से इंकार कर दिया था। इसके बाद निदेशक ने अपने अधिकारों का इस्तेमाल कर विमान को रुकवाया।
विज्ञापन


 बुधवार को अमौसी एयरपोर्ट पर गो एयर की मुंबई जा रही फ्लाइट (संख्या 392) में दो बदमाशों के मौजूद होने की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट निदेशक पीके श्रीवास्तव सक्रिय हो गए। उन्होंने बताया कि एसएसपी मंजिल सैनी ने फोन पर फ्लाइट में अपराधियों के होने की सूचना दी तो सबसे पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) से संपर्क किया, फिर एयरलाइंस की लोकल टीम से बातचीत की। लोकल टीम ने फ्लाइट रोकने में मजबूरी जता दी तो मुंबई में एयरलाइंस के उच्च अधिकारियों से सम्पर्क किया। जब उन्होंने भी फ्लाइट रोकने से इंकार कर दिया तो मैंने अपने विवेकाधिकार का इस्तेमाल कर फ्लाइट को रुकवाया। सुरक्षाबलों की निगरानी में अपराधियों को पुलिस के हवाले करवाया।
विज्ञापन


निदेशक पीके श्रीवास्तव ने कहा कि एयरलाइंस की आनाकानी नागवार गुजरी। ऐसे मामलों में पुलिस की मदद करने के बजाय सामंजस्य नहीं दिखाना गलत था। हालांकि बाद में एयरलाइंस ने काफी कोऑपरेट किया। अगर फ्लाइट टेक ऑफ कर जाती तो उसे वापस बुलवा लेता।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुम्बई को जा रही गो एयर की फ्लाइट इस पूरे वाकये के चलते देरी से रवाना हुई, जिससे यात्रियों को थोड़ी सी असुविधाएं हुईं। हालांकि, यात्रियों ने एयरपोर्ट डायरेक्टर द्वारा उठाए गए कदमों को सराहा। करीब 45 मिनट की देरी से फ्लाइट 7.30 पर रवाना हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed