फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The girl in love traps deal

प्रेमजाल में फंसाकर किया लड़की का सौदा

Thu, 09 Apr 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Thu, 09 Apr 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
यमुनापार के मांडा इलाके में एक युवक ने नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर पहले तो यौन शोषण किया फिर उसे भोदही ले जाकर आरकेस्ट्रा ग्रुप को बेच दिया। वहां से किसी तरह छुटकारा पाकर घर पहुंची पीड़ित लड़की ने बुधवार को पिता के साथ थाने जाकर शिकायत की। पुलिस ने लिखित शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल कराकर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


 मांडा क्षेत्र के एक  गांव की नाबालिग लड़की को तीन हफ्ते पहले दिघिया गांव का बिंदर यादव प्यार का झांसा देकर भगा ले गया था। 19 मार्च को लड़की के पिता ने मांडा थाने में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को लड़की अपने पिता के साथ मांडा थाने पहुंची और एसओ राजीव कुमार तिवारी को बताया कि बिंदर ने उसे झांसा दिया था कि वह उसे प्यार करता है।
विज्ञापन


बाद में शादी कर लेगा। मगर तीन दिन तक इलाहाबाद में एक कमरे में रखकर यौन शोषण के बाद उसे भदोही ले जाकर आरकेस्ट्रा वालों के हाथों बेच दिया। जहां वह कई दिनों तक रही। फिर किसी तरह मौका पाकर वह भाग आई। पुलिस लड़की का बयान दर्जकर मामले की जांच में जुट गयी है। आरोपी युवक की तलाश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed