फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The bullet was stopped by the wounded pride breath

गोली से घायल गौरव की थम गई सांस 

Wed, 13 Apr 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 13 Apr 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
The bullet was stopped by the wounded pride breath
क्राइम
छात्रसंघ चुनाव की रंजिश में सोहबतियाबाग के गौरव त्रिपाठी (25) को गत 28 मार्च की रात चार गोली मारी गई थी। उसकी हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उसकी सांसें थम गईं। गौरव की मौत से घर में कोहराम मच गया। मामले में तीन नामजद हैं। जार्जटाउन पुलिस के मुताबिक एक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन


मूलरूप से होलागढ़ के अकोढ़ी गांव के रहने वाले कृपाशंकर त्रिपाठी शिक्षा निदेशालय में वरिष्ठ लिपिक हैं। उनका बड़ा बेटा अमित ठेकेदारी के साथ ट्रेवेल्स का काम करता है। छोटा बेटा अभिषेक उर्फ गौरव त्रिपाठी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमकॉम की पढ़ाई कर रहा था। छात्रसंघ चुनाव के दौरान सीएमपी डिग्री कॉलेज से उसने अपने एक दोस्त को चुनाव लड़ाया था। इसको लेकर गौरव की वहां के छात्रों से खुन्नस हो गई थी। इस बात को लेकर उनके बीच मारपीट भी हुई थी। मामला जार्जटाउन थाने तक पहुंचा था। 28 मार्च की रात दोस्त की बर्थडे पार्टी में थी। गिफ्ट लेने के लिए गौरव सोहबतियाबाग में ही जगलाल चौराहे एक दुकान पर गया था।
विज्ञापन


इसकी भनक दूसरे गुट को हो गई। सुनसान और अकेले में बदमाशों ने गौरव को पकड़ लिया। उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। गौरव के शरीर में चार गोलियां धंसी थीं। बदमाश गोली मारने के बाद भाग निकले। स्थानीय लोगों के मुताबिक हमलावरों के असलहे में साइलेंसर भी लगा था। ताबड़तोड़ गोली चलाने के बाद भी फायरिंग की आवाज लोगों को सुनाई नहीं पड़ी थी। गंभीर रूप से घायल गौरव को जार्जटाउन पुलिस और परिजन निजी अस्पताल ले गए थे, जहां हालत नाजुक देखकर लखनऊ रेफर कर दिया। गौरव के पेट में एक गोली धंसी थी, जो उसकी मौत की वजह बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद मंगलवार सुबह गौरव की मौत हो गई। गौरव की मौत से मां कमला और पिता कृपाशंकर बेसुध हो गए। मामले में जार्जटाउन पुलिस ने विपिन पटेल, अजय उर्फ चुम्मन और दीप पटेल निवासी राजापुर के खिलाफ मुकदमा लिखा है। एसओ जार्जटाउन आदित्य सिंह ने बताया कि एक आरोपी विपिन ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। एफआईआर में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed