{"_id":"ad3794b396e702080bb9b08383cec4dc","slug":"tenant-bomb-that-exploded-in-the-room-panic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराएदार के कमरे में फटा बम, खलबली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराएदार के कमरे में फटा बम, खलबली
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 30 Jul 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। कीडगंज के पूरा वल्दी मोहल्ले में बुधवार दोपहर एक मकान में बम का जोरदार धमाका हुआ। कीडगंज पुलिस, फील्ड यूनिट और बीडीएस की टीम ने जब मौके पर पहुंचकर जांच की तो दो जिंदा देसी बम भी मिले। धमाके में बाथरूम का दरवाजा टूट गया था और सीढ़ी एवं दीवार के प्लास्टर उखड़ गए थे। पुलिस किराएदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कीडगंज के सतीश श्रीवास्तव प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका एक मकान कीडगंज के पूरा वल्दी इलाके में भी है। उन्होंने मकान के नीचे का हिस्सा मेजा रोड के सूरज को किराए पर दे रखा है और ऊपर के हिस्से में एक परिवार रहता है। मकान के नीचे के हिस्से में गैलरी से सटा हुआ बाथरूम है। सूरज चेन्नई में रहकर पानी की बोतल की सप्लाई करता था। पांच महीने से वह सतीश के मकान में किराएदार था।
यहां कभी सूरज रहता था तो कभी उसका भाई रहता था। बुधवार दोपहर लगभग पौने एक बजे अचानक मकान के नीचे के हिस्से में जोर का धमाका हुआ। धमाके के बाद मोहल्ले में खलबली मच गई। आसपास के लोग भागकर पहुंचे तो देखा कि गैलरी और सीढ़ी के प्लास्टर उखड़ गए हैं। बाथरूम का दरवाजा टूटा हुआ है। मलबे से बारूद की गंध महसूस हुई। सुतली और गिट्टी के छोटे-छोटे टुकड़े भी वहां पड़े थे। धमाके से कोई घायल नहीं हुआ। सूचना पर कीडगंज एसओ उमेश कुमार, सीओ बैरहना लाल प्रताप सिंह, एसपी क्राइम रमाकांत प्रसाद, फील्ड यूनिट और बीडीएस की टीम पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने सूरज से बम के बारे में पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि करेली का एक दुकानदार महेंद्र कुमार उसका दोस्त है। वहीं बम लेकर आया था। चेक कर रहा था कि इसी बीच बम उसके हाथ से छूट कर जमीन पर गिरा। धमाके के बाद वह भाग निकला। पुलिस मकान मालिक को भी थाने ले गई। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। एसओ कीडगंज उमेश कुमार ने बताया कि बम फटने से कोई घायल नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। सीओ लाल प्रताप सिंह ने बताया कि सूरज के दोस्त महेंद्र की तलाश की जा रही है। साथ ही सूरज के बारे में मेजा पुलिस से जानकारी की जा रही है।
कीडगंज इलाके में बम फटने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार बम के जोरदार धमाके हो चुके हैं, लेकिन धमाकों का राज हमेशा पुलिस के लिए पहेली बन कर रह गया। लगभग डेढ़ साल पहले एजी कर्मचारी के घर पार्सल बम से धमाका हुआ था, जिसमें उनका बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल हुए थे। भदोही से कोरियर के जरिए पार्सल बम भेजा गया था। बम धमाके में आईईडी तकनीक का प्रयोग किया गया था। पुलिस की कई टीम जांच में लगी, लेकिन खोई खुलासा नहीं हुआ। गत नवंबर महीने में बांगड़ धर्मशाला के पास एक दुकान में जोरदार धमाका हुआ था। दो मंजिला दुकान की बिल्डिंग धराशाई हो गई थी। इस घटना का भी खुलासा नहीं हुआ।