{"_id":"57bb61fe4f1c1b6138d4f761","slug":"tax-inspector-s-son-crushed-by-tanker","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर निरीक्षक के पुत्र को टैंकर ने कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर निरीक्षक के पुत्र को टैंकर ने कुचला
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 23 Aug 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। सिविल लाइंस इलाके में नवाब युसूफ मार्ग पर सोमवार दोपहर बेकाबू पेट्रोल टैंकर ने बाइक सवार लवकुश त्रिपाठी को कुचल दिया। वह जल निगम में कर निरीक्षक पद पर तैनात अपने पिता के कहने पर वसूला गया कर जमा करने नगर निगम जा रहा था तभी यह अनहोनी हो गई। उसे उठाकर अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया था। ड्राइवर सिविल लाइंस थाने के सामने टैंकर छोड़कर फरार हो गया।
मूल रूप से शुक्लन का पूरा, मेंडारा नवाबगंज निवासी कर निरीक्षक रुद्र प्रताप त्रिपाठी जल संस्थान परिसर में मिले सरकारी निवास में रहते हैं। परिवार में पत्नी शांति देवी, दो बेटे लवकुश त्रिपाठी (30) और नमो नारायण (26) है। कुछ साल पहले हुए एक मार्ग दुर्घटना में जख्मी रुद्र प्रताप को सीढ़ी चढ़ने में दिक्कत होती है। इसलिए जल कर वसूलने के बाद वह पुत्र लवकुश को पैसे देकर नगर निगम में जमा करने के लिए भेजते थे। सोमवार दोपहर भी उन्होंने लवकुश को कीडगंज इलाके से वसूले दस हजार रुपये जमा करने के लिए नगर निगम भेजा।
लवकुश बाइक पर पानी टंकी चौराहा से आगे नवाब युसूफ रोड पर वाल्मीकि चौराहा के निकट पहुंचा तभी पीछे से पेट्रोल टैंकर ने उसे टक्कर मारी। वह गिरा तो टैंकर ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद टैंकर को सिविल लाइंस थाने के पास छोड़कर ड्राइवर भाग गया। राहगीरों ने पुलिस की मदद से लवकुश को एसआरएन अस्पताल पहुंचाया मगर उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। दुर्घटना की जानकारी पाकर लवकुश के पिता रुद्र प्रताप, मां शांति देवी, भाई नमो नारायण समेत तमाम रिश्तेदार रोते-कलपते अस्पताल पहुंच गए। पता चला तो घर में पत्नी वंदना भी बेटी बेबो को सीने से चिपकाकर विलाप करने लगी।