फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Taulif's death in Golikand

गोलीकांड में घायल तौसीफ की मौत

Sat, 16 Jun 2018 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 16 Jun 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
Taulif's death in Golikand
goli
कैंट थाना के बेली गांव में लड़कों के आपसी विवाद के बाद चली गोली में घायल तौसीफ अहमद की शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम उसका शव इलाहाबाद लाया गया, जहां पुलिस की मौजूदगी में म्योराबाद कब्रिस्तान में शव दफन किया गया।
विज्ञापन


बता दें कि 11 जून को बेली गांव निवासी तौसीफ अहमद 29 उर्फ आरिफ पुत्र मो.सादिक को रायफल से गोली मार दी गई थी। वह अपने छोटे भाई उमर का पड़ोस में कुछ लड़कों से हुए झगड़े में बीच-बचाव करने अपने पिता सादिक के साथ गया हुआ था। जैसे ही वह बेली स्थित बड़ी मस्जिद के पास पहुंचा तभी वहां म्योराबाद के जुनैद, उबैद, फहद आदि पहुंच गए। विवाद के दौरान ही रायफल से फायरिंग की गई। एक गोली तौसीफ की कनपटी के बाई तरफ जा लगी। इससे वह गंभीर तौर पर घायल हो गया। इलाहाबाद में उपचार के दौरान गंभीर दशा को देखते हुए उसको लखनऊ रेफर कर दिया गया। उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां उसकी सुबह मौत हो गई। कैंट पुलिस के मुताबिक हमलावर भी तौसीफ के परिवार के ही लोग हैं। रिश्तेदारी की वजह से दोनों परिवार एक दूसरे को बेहद अच्छी तरह से जानते हैं। इस मामले में तौसीफ के पिता ने जुनैद अहमद, उबैद, फहद पुत्र तुफैल अहमद उर्फ छक्कन एवं फजील को नामजद कराया हुआ है।
विज्ञापन


तौसीफहत्याकांड में नामजद चार हत्यारोपियों में जुनैद एवं फरहत उर्फ फजील को पुलिस ने गिरफ्तार कर रखा है जबकि शेष आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस इन दोनों से फरार आरोपियों को लोकेशन हासिल करने को पूछताछ कर रही है। हालांकि दोनों की ही गिरफ्तारी अभी तक दिखाई नहीं गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने दोनों को गुरुवार से ही पकड़ रखा है वहीं, एसओ कैंट आरसी रावत का कहना है हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बाहर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed