फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sulabh Complex keeper beaten

सुलभ काम्प्लेक्स संचालिका को पीटा

Wed, 30 Nov 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 30 Nov 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
Sulabh Complex keeper beaten
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
कोतवाली क्षेत्र के कॉटन मिल तिराहे पर स्थित सुलभ काम्प्लेक्स में मंगलवार शाम जमकर बवाल हुआ। काम्प्लेक्स के अंदर लड़कियों को लेकर जा रहे लड़कों ने टोकाटाकी पर संचालिका को बेरहमी से पीट दिया। उसे बचाने आए अंडा के ठेले वाले को पीटा और उसका ठेला पलट दिया। सूचना पर सिपाही पहुंचे मगर तब तक तीनों लड़के भाग चुके थे। 
विज्ञापन


कांशीराम आवास योजना की रहने वाली गीता देवी पत्नी विजय कुमार कॉटन मिल सुलभ काम्प्लेक्स की संचालिका है। शाम करीब साढ़े छह बजे तीन लड़के स्कूटी से सुलभ काम्प्लेक्स पहुंचे। कुछ देर में वहां दो लड़कियां पहुंच गईं। इस पर तीनों लड़के और लड़कियां महिला काम्प्लेक्स में जाने लगे। यह देख संचालिका गीता देवी ने लड़कों को टोका।

विज्ञापन


इस पर तीनों लड़के उसे पीटने लगे। सरेआम लड़कों की गुंडई देख पास में अंडा का ठेला लगा रखे मो.फिरोज ने गीता देवी को बचाने की कोशिश की। इस पर लड़कों ने उसे भी पीटा। उसका अंडा का ठेला पलट दिया। लड़कों की गुंडई देख कोई भी बीचबचाव करने नहीं आया। सूचना के करीब चालीस मिनट बाद सिपाही पहुंचे। तब तक लड़के भाग चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed