छात्र ने पानी समझ एसिड पी लिया था एसिड, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करेली में बेनीगंज मोहल्ले के रहने वाले स्व. दिनेश साहू के चार बेटों और एक बेटी में अमित सबसे छोटा था। वह दसवीं का छात्र था। 10 मई की शाम घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। लगभग साढ़े छह बजे नीचे आया। जल्दबाजी में सफेद बोतल में रखा एसिड पानी समझकर पीने लगा। जब तक वह समझ पाता कई घूंट एसिड पी चुका था। एसिड शरीर के अंदर पहुंचने के चलते उसकी हालत बिगड़ने लगी।
नाजुक हालत में घरवाले अमित को लेकर अस्पताल भागे। एसआरएन अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह उसकी सांस थम गई। अमित की मौत से मां सीमा, भाइयों और बहन का रोकर बुरा हाल था। एसओ करेली आनंद पांडेय के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि गलती से छात्र ने पानी समझकर टायलेट साफ करने वाला एसिड पी लिया था। इलाज के दौरान उसकी सुबह मौत हो गई।