फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students from the intersection of car and dragged

चौराहे से छात्र को खींच ले गए कार में

Thu, 19 Feb 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 19 Feb 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
कार सवार लोगों ने बुधवार रात करीब आठ बजे मेजा रोड चौराहे से इंटर के एक छात्र का अपहरण कर लिया। उसे सरेआम कार में खींचकर अपहर्ता भागे तो आसपास के लोगों से खबर पाकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। देर छात्र ने फोनकर परिजनों से कहा कि उसे छुड़ाने के लिए पांच लाख रुपये लेकर वाराणसी पहुंच जाएं। आधी रात पुलिस के साथ परिवार के लोग वाराणसी पहुंचे तो वह कैंट स्टेशन के पास झाड़ी में रोते मिला। उसने बताया कि वह किसी तरह बदमाशों के कार की डिग्गी से कूदकर भागा है। फिलहाल अपहर्ताओं का पता नहीं चला है।
विज्ञापन


मेजा रोड निवासी लालजी गुप्ता कबाड़ का धंधा करते हैं। उनका पुत्र आशीष गुप्ता नैनी के एक कॉलेज में इंटर का छात्र है। नैनी में ही वह किराए के कमरे में रहता है। तबीयत खराब होने पर वह एक हफ्ते से घर में था। बुधवार रात करीब आठ बजे वह मेजा रोड चौराहे पर खड़ा था तभी एक कार आकर रुकी। उसमें तीन लोग थे। उन्होंने बाहर निकलकर आशीष से पूछा कि लालजी गुप्ता का घर कौन है। फिर अचानक उसका चेहरा कपड़े से ढककर कार में खींच लिया। लोगों ने शोर मचाया लेकिन देखते ही देखते कार तेज रफ्तार में बढ़ गई।
विज्ञापन


पता चलते ही आशीष के पिता लालजी ने मेजा पुलिस चौकी प्रभारी अवध बिहारी शुक्ला को खबर दी। रात में आशीष ने भाई प्रेम के मोबाइल पर फोनकर कहा कि उसे वाराणसी में लाकर रखा गया है। पांच लाख रुपये फिरौती देने पर ही उसे छोड़ा जाएगा। यह जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ परिवार के लोग आधी रात के बाद वाराणसी पहुंच गए। वहां आशीष को फोन किया गया तो वह कैंट स्टेशन के पास झाड़ी में मिला आशीष ने कहा कि उसे कार की डिग्गी में बंदकर बदमाश खाना खाने चले गए थे। वह किसी तरह कांच तोड़कर डिग्गी से बाहर निकल आया। अपहरण करने वाले कौन थे, यह अब तक नहीं मालूम हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed