फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student's throat slit in rivalry

रंजिश में छात्र की गला रेत कर हत्या

Fri, 03 Jun 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 03 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Student's throat slit in rivalry
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सरायममरेज के मझियारी गांव में बुधवार रात जमीन के विवाद में 12 वीं के छात्र शेषधर(17) की गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई। रात में फोन आने के बाद घर से निकला छात्र लापता हो गया था। रातभर खोजबीन के बाद बृहस्पतिवार सुबह घर से तीन सौ मीटर दूर नाली में खून से लथपथ शव मिला। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक परिवार के दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।
विज्ञापन


सरायममरेज के मझियारी गांव का जंगबहादुर पटेल खेती करता है। उसके दो बेटों में बड़ा बेटा हरिश्चंद्र पूना में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। छोटा बेटा शेषधर 12 वीं का छात्र था। बुधवार रात पिता-पुत्र पड़ोस के ककरहिया गांव में रघुवर पटेल के घर दावत में गए थे। रात लगभग साढ़े आठ बजे घर पहुंचे। घर पहुंचते ही शेषधर के मोबाइल पर फोन आ गया। बात करते हुए वह घर के बाहर निकला तो मां द्रौपदी ने टोक दिया। उसने बताया कि गांव के ओम प्रकाश का फोन आया है। मिलकर वापस आ जाएगा लेकिन इसके बाद वह लौटकर घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


उसका मोबाइल भी नहीं उठ रहा था। रात लगभग साढ़े 11 बजे पुलिस को सूचना दी गई। रात में ही परिजन गुमशुदगी की तहरीर देने थाने गए। पूरी रात खोजबीन के बाद भी गायब छात्र का कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह गांव के लोग खेत में काम करने गए तो नाली में शेषधर का खून से लथपथ शव पड़ा था। घर से लगभग तीन सौ मीटर दूर छात्र का शव मिलने के बाद गांव में खलबली मच गई। परिजन भी रोते-कलपते पहुंचे। सरायममरेज थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा, सीओ हंडिया राजवीर सिंह और एसपी गंगापार राजेश श्रीवास्तव सूचना मिलने पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता की तहरीर पर पटीदार रामअवध, उनके बेटे अक्षयवर और कॉल करने वाले शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि रात में लगभग ढाई बजे शेषधर के मोबाइल फोन की घंटी बजी थी लेकिन उसका फोन नहीं उठा था। बताया जाता है कि जंगबहादुर और नामजद आरोपी रामअवध के बीच जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। कुछ दिन पहले मुकदमेबाजी भी हुई थी। कुछ दिन बाद समझौता हो गया था। लेकिन इसके बाद भी खुन्नस बनी हुई थी। 

जंगबहादुर पटेल के तीन बेटे हरिश्चंद्र, शेषधर और चेतन थे। शेषधर के कत्ल के बाद अकेला हरिश्चंद्र हो गया। बताया जाता है कि 11 मई 2015 को जंगबहादुर के छोटे बेटे चेतन की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। दो जवान बेटों की मौत ने जंगबहादुर और उनकी पत्नी द्रौपदी को तोड़ दिया है। लापता बेटे शेषधर को खोजने में रातभर दंपति छटपटाते रहे। सुबह शव मिलने के बाद उनकी आखिरी उम्मीद भी टूट गई। बेटे का शव देखकर वे अचेत हो गए। ग्रामीण उन्हें दिलासा देते रहे लेकिन बेटे के गम में उनकी आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। 


जमीन की रंजिश में छात्र शेषधर के कत्ल की बात सामने आ रही है। उसे किसी ने फोन कर बुलाया था। सुबह खून से लथपथ शव मिला। उसका मोबाइल भी गायब है। पिता की तहरीर पर दो नामजद पिता-पुत्र और एक अज्ञात की तलाश की जा रही है। आरोपी पटीदार हैं।---राजेश श्रीवास्तव एसपी गंगापार। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed