फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student rape , What's App viral photos

छात्रा से गैंगरेप, व्हाट्स एप पर वायरल की फोटो

Tue, 23 Aug 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 23 Aug 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
मेजा (इलाहाबाद)। यमुनापार में मेजा इलाके के ऊंचडीह क्षेत्र में हाईस्कूल की छात्रा को बाइक पर खींचकर अगवा करने के बाद दो युवकों ने सुनसान में उसके साथ बलात्कार किया। साथ ही मोबाइल से उसकी निर्वस्त्र फोटो खींचकर धमकी दी कि किसी से बताया तो व्हाट्स एप और फेसबुक पर फोटो डालकर उसकी जिंदगी तबाह कर दी जाएगी। छात्रा की तबीयत बिगड़ी तो घरवालों को पूरी बात पता चली। घरवाले उसे लेकर थाने पहुंचे। इसी बीच आरोपी युवकों ने छात्रा की अश्लील तस्वीरों को व्हाट्स एप पर वायरल कर दिया। पुलिस युवकों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

ऊंचडीह इलाके में रहने वाली हाईस्कूल की 15 वर्षीय छात्रा शनिवार दोपहर कुछ सामान खरीदने के लिए समीप के रामनगर बाजार जा रही थी। वह पुलिया के पास पहुंची तभी आरोप है कि बाइक पर आए सूरज श्रीवास्तव और रोहित श्रीवास्तव ने उसे रोका। फिर खींचकर बाइक पर बीच में बैठा लिया। वह शोर नहीं मचा सके इसलिए दुपट्टे से मुंह बांध दिया। वे दोनों उसे सुनसान स्थान पर ले गए। वहां जबरन छात्रा के कपड़े उताकर मोबाइल फोन से उसकी कई फोटो खींची। फिर दोनों ने उसके साथ रेप किया। धमकी दी कि किसी से शिकायत की तो अश्लील फोटो फेसबुक और व्हाट्स एप पर बांट दी जाएगी। 
विज्ञापन


परिवार सकते में, आरोपी हुए फरार
-बेटी के साथ गैंगरेप के बारे में जानकर मां और परिवार के लोग सन्न रह गए। इसी बीच कुछ लोगों ने बताया कि लड़की की अश्लील फोटो व्हाट्स एप पर वायरल हो गई है। सोमवार दोपहर छात्रा को मेजा थाने ले जाकर मां ने घटना की जानकारी दी। एसओ तारकेश्वर राय ने तहरीर लेकर आरोपी सूरज और रोहित के खिलाफ मुकदमा लिखा। उन दोनों की तलाश में छापेमारी की लेकिन वे मिले नहीं। छात्रा को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed