फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student leader killed by calling from home

घर से बुलाकर छात्र नेता की हत्या

Mon, 14 May 2018 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 14 May 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
Student leader killed by calling from home
Murder
सोरांव थाना क्षेत्र के बेला कछार में शनिवार रात छात्र नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे शाम को दो युवक अपने साथ बुलाकर घर से ले गए थे। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसपी ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


गोपी चन्द्र मिश्र मूल रूप से प्रतापगढ़ स्थित गढी मानिकपुर के रहने वाले हैं। वह लगभग 20 वर्ष से सोरांव थाना क्षेत्र के फाफामऊ स्टेशन रोड पर स्थित ससुराल में परिवार समेत रहते हैं। वह पीएसी से रिटायर हैं। उनका बड़ा बेटा दिनेश मिश्र लखनऊ में सिक्योरिटी सर्विस का काम करता है। इन दिनों वह परिवार सहित टूर पर विदेश गया है। छोटा बेटा सूरज मिश्र (30) लगभग 10 साल पहले ईश्वर शरण डिग्री कालेज में छात्रसंघ चुनाव लड़ चुका है। इन दिनों वह घर पर ही रहता था। घर में पत्नी सुमन मिश्र, मां पूरन देवी और पिता हैं।
विज्ञापन


परिवारवालों का आरोप है कि शनिवार शाम करीब सात बजे सूरज को थरवई के चकिया गांव निवासी लवकुश मिश्र और सोरांव के प्रसिद्ध पूरा गांव निवासी आलोक पासी बुलाकर साथ ले गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। जिस जगह सूरज का शव मिला, उससे कुछ दूरी पर ही शराब का पाउच, ग्लास, नमकीन, कारतूस के दो खोखे मिले। पिता ने सूरज को घर से बुलाकर ले जाने वाले लवकुश और आलोक को नामजद कराया है। पुलिस ने बताया कि मौके से मृतक का मोबाइल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को जो बताया है, उसके मुताबिक तीन पूर्व हुए विवाद की रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया। दरअसल सूरज की चकिया स्थित ससुराल में 11 मई को उसके साले के बच्चे का जन्मोत्सव कार्यक्रम था। उसमें शामिल होने के लिए सूरज गया था। जबकि वहां लवकुश भी मौजूद था। वहां किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। परिजनों का आरोप है कि तब सूरज वहां से चला आया। आरोप है कि इसके बाद लवकुश ने फोन पर सूरज को जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि विवाद की जानकारी होने के बाद भी सूरज आरोपी के साथ घर से क्यों गया, इस बारे में घरवाले कुछ नहीं बता पाए।


पिता ने जिन दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
नितिन तिवारी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed