फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student comments on the conflict in the two students , firing

छात्रा पर कमेंट को लेकर दो छात्रों में टकराव, गोली चली

Fri, 21 Aug 2015 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 21 Aug 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में बृहस्पतिवार दोपहर एक छात्रा पर कमेंट पर दो छात्र आमने-सामने आ गए। उनके बीच कहासुनी और विवाद बढ़ा तो एक गुट की तरफ से हवाई फायर कर दिया गया। गोली चलने से कैंपस में अफरातफरी मच गई। छात्र-छात्राएं विभाग के अंदर भागे। आरोपी छात्र के खिलाफ प्रॉक्टर ऑफिस में जाकर शिकायत की गई। प्रॉक्टर ने आरोपी छात्र को नोटिस देकर जवाब मांगा है। बताया जाता है कि दोनों छात्र दोस्त हैं।
विज्ञापन


अंग्रेजी विभाग की सीढ़ियों पर दोपहर में बीए का एक छात्र साथी छात्रा के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था। तभी उधर से उसका एक दोस्त गुजरा। उसने यह देखकर छात्रा पर कमेंट कर दिया। यह बात छात्रा के साथ बैठे छात्र को नागवार लगी। उसने इसका विरोध किया। यहीं से बात बढ़ी और दोनों छात्र आमने-सामने हो गए। विवाद बढ़ा तो भीड़ जुट गई। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। दोनों छात्रों की तरफ कुछ और लोग भी आ गए। इसी बीच कमेंट करने वाले छात्र के एक समर्थक ने तमंचे से हवाई फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


परिसर में गोली चलते ही खलबली मच गई। बाहर मौजूद छात्र-छात्राएं क्लास की ओर भागीं। छात्रा के दोस्त ने मामले की शिकायत प्रॉक्टर से की। प्रॉक्टर ने आरोपी छात्र को नोटिस देकर जवाब मांगा है। वहीं घटना को लेकर विवि के छात्र-छात्राओं में खासा आक्रोश है। उनका आरोप है कि आए दिन परिसर में ऐसी घटना होती रहती है लेकिन इस बाद भी विवि प्रशासन कोई सख्त कदम नहीं उठाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed