फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three women have been arrested for bringing women from Bengal to Delhi

Delhi NCR News: बंगाल से नौकरी का सपना दिखाकर दिल्ली लाकर जीबी रोड के कोठे पर बेचते थे, तीन महिलाएं गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
-आरोपियों के कब्जे से 55 हजार रुपये, टोकन, रजिस्टर और बिजली बिल बरामद, दो महिलाओं को मुक्त कराया
विज्ञापन

-गैंग के अन्य सदस्यों की पहचान और तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
कमला मार्केट थाना पुलिस ने महिलाओं को बंगाल से नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली लाकर उन्हें कोठे पर बेचने और उनसे जबरन देह व्यापार कराने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग की सदस्य, दलाल और कोठे की देखभाल करने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोठा से 55 हजार रुपये, टोकन, रजिस्टर और बिजली का बिल बरामद किया है। शुरुआती जांच में पता चला कि पकड़ी गई दो महिला पर पहले से मानव तस्करी का मामला दर्ज है और इस मामले में दोनों जमानत पर थी।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं की पहचान गीता, मंजू और पारो खातून के रूप में हुई है। 26 अगस्त को 60 साल की महिला स्वामी श्रद्धानंद महिला पुलिस पोस्ट पहुंची। उसने बताया कि 26 साल की उसकी शादीशुदा बेटी 2 मई से पश्चिम बंगाल से लापता थी। 25 अगस्त को बेटी ने उससे फोन पर संपर्क कर दिल्ली के जीबी रोड स्थित कोठा नंबर 58 में कैद में रखने की बात कही। इस सूचना पर पुलिस टीम तुरंत कोठा नंबर 58 पहुंचीं और पीड़िता को सुरक्षित वहां से निकाल लिया।
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर लाया गया दिल्ली

पीड़िता ने बताया कि दो मई को वह पश्चिम बंगाल के एक रेलवे स्टेशन पर थी, तभी कालू नाम के युवक ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे दिल्ली बुलाया। यहां आने पर उसका मोबाइल ले लिया और उसे कोठे की देखभाल करने वाली गीता को बेच दिया। गीता ने उसे एक महीने तक अपने घर पर रखा और फिर उसे जीबी रोड के कोठा ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान 28 साल की एक और महिला महिला पुलिस चौकी पहुंची। उसने बताया कि करीब दो साल पहले पश्चिम बंगाल में अपने पति और सास के साथ झगड़े के बाद वह अपने 8 साल के बेटे के साथ घर से निकल गई थी। सियालदह रेलवे स्टेशन जाते समय एक महिला ने उसके बेटे को खाना-पीना देकर उसका भरोसा जीता और फिर मदद करने के बहाने उन्हें अपने घर ले गई। उसके अगले दिन नौकरी का झांसा देकर उन्हें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन लेकर आई।

आरोपियों की पिछली संलिप्तता

जांच के दौरान पता चला कि रेशमा, मंजू और गीता पहले भी मानव तस्करी और शोषण के ऐसे ही एक मामले में शामिल रही हैं। इनके खिलाफ 2025 में कमला मार्केट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में सभी अदालत से मिली जमानत पर बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed