फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student beaten by sticks murder

छात्र की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या

Sat, 23 Apr 2016 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 23 Apr 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
Student beaten by sticks murder
सुबह करीब पांच बजे अचानक आरोपी ने चाकू से बेटी का गला रेत दिया।
बम्हरौली इलाके में शुक्रवार देर रात एक बीस वर्षीय छात्र अजहर की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। वह बीए सेकेंड द्वितीय वर्ष का छात्र था। हत्यारे पुलिस चौकी बम्हरौली के पास लाश फेंककर हत्यारे भाग निकले। पास चल रहे जलसे से लौट रहे लोगों ने पुलिस को खून से लथपथ युवक के  पड़े होने की सूचना दी। पुलिस छात्र को गंभीर हालत में जीवन ज्योति अस्पताल ले गई लेकिन रास्ते में उसका दम टूट गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक युवक की शिनाख्त अजहर के रूप में की गई है। प्रारंभिक पड़ताल में पारिवारिक विवाद में उसकी हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बम्हरौली पुलिस चौकी के पास जलसा चल रहा था। वहां से थोड़ी ही दूर पर देर रात लड़ने झगड़ने की आवाज लोगों ने सुनी थी। रात करीब पौने एक बजे चौकी के पास से गुजर रहे लोगों ने युवक को गंभीर हालत में खून से लथपथ पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में वहां पहुंची पुलिस घायल को लेकर जीवन ज्योति अस्पताल गई। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक युवक की शिनाख्त अजहर (20) के रूप में की गई है। वह बीए का छात्र था। आशंका है कि पारिवारिक रंजिश में उसे मारा गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसके घरवालों को खबर दी। देर रात रोते बिलखते परिजन व रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed