फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   strike note

एटीएम की दगाबाजी पर भड़के छात्र, हंगामा और चक्काजाम

Tue, 15 Nov 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 15 Nov 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
strike note
crime
 दिन बीतने के साथ रकम को लेकर शहरियों के सब्र का बांध अब टूटने लगा है। सोमवार दोपहर सलोरी इलाके में एटीएम में रकम खत्म होने के बाद लाइन में लगे सैकड़ों छात्र भड़क गए। रकम निकालने के लिए जुटी छात्रों की भीड़ ने ईश्वर डिग्री कॉलेज के सामने सड़क जाम कर हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। आवागमन ठप होने के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया तो तीखी नोंकझोंक होने लगी। छात्र बिना रकम आए हटने को तैयार नहीं हुए। मामला बिगड़ता देख कई थानों की फोर्स बुलाई गई। पुलिस ने लाठी भांजकर भीड़ को खदेड़ा तो जवाब में पुलिस पर पथराव किया गया।
विज्ञापन


ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के सामने एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के एटीएम लगे हैं। बुधवार दोपहर एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ पर रकम निकालने के लिए सैकड़ों की भीड़ लाइन में लगी थी। भीड़ में छात्रों की संख्या अधिक थी। दोपहर लगभग 12 बजे नगदी खत्म हो गई। घंटों से लाइन में लगकर बारी का इंतजार कर रहे छात्र एटीएम में रकम खत्म होने के बाद भड़क गए। छात्र नारेबाजी और हंगामा करने लगे। लाइन में लगी भीड़ ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर इंस्पेक्टर कर्नलगंज मनोज कुमार तिवारी पहुंचे। छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र बिना एटीएम में रकम लोड हुए हटने को तैयार नहीं थे। पुलिस छात्रों के बीच झड़प भी हुई। मामला बिगड़ता देख कई थानों की फोर्स के साथ सीओ कर्नलगंज डीपी तिवारी पहुंचे। भारी पुलिस बल देख भीड़ में शामिल कुछ छात्र दहशत में पथराव करते हुए भागे। पुलिस ने लाठी भांजकर भीड़ को खदेड़कर जाम खुलवाया। इंस्पेक्टर कर्नलगंज मनोज तिवारी ने बताया कि एटीएम में रकम खत्म होने के बाद छात्रों ने चक्काजाम किया था। उन्हें समझाया गया कि बैंक अफसरों से बात हुई है कुछ देर में रकम पड़ जाएगी।
विज्ञापन


छात्रों के सवाल पर चुप हुई पुलिस
रकम खत्म होने के बाद छात्रों के चक्काजाम की सूचना पर कर्नलगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया कि कुछ देर में रकम आ जाएगी लेकिन छात्र हटने को तैयार नहीं थे। छात्रों का कहना था कि जब तक रकम नहीं आती वे हटेंगे नहीं। छात्रों ने कहा कि उनके पास एक रुपये भी नहीं है। अब तो दुकानदार भी उधार नहीं दे रहे हैं। ऐसे में उनके पास इसके सिवाय कोई चारा नहीं है। वे तो यहां किसी से उधार भी नहीं ले सकते हैं। छात्रों के इस सवाल का जवाब पुलिस के पास भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे के बाद एटीएम में पड़ी नगदी
 छात्रों के चक्काजाम का असर रहा कि एटीएम में रकम खत्म होने के बाद आला अफसर और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। छात्रों की परेशानी देखकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने तत्काल बैंक अफसरों से संपर्क किया। हंगामे और चक्काजाम के बाद एटीएम में रकम पड़ी। रकम पड़ते ही दोबारा छात्रों और स्थानीय लोगों की भीड़ एटीएम के बाहर लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed